Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है नारियल, जानें इसका धार्मिक महत्व और सरल उपाय
    धर्म आस्था

    मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है नारियल, जानें इसका धार्मिक महत्व और सरल उपाय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सनातन परंपरा में किसी भी काम का श्रीगणेश श्री फल को तोड़कर किया जाता है. हिंदू धर्म से जुड़े अधिकांश देवी-देवताओं की पूजा में नारियल का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है. नारियल को श्री या फिर कहें धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसीलिए यह श्रीफल भी कहलाता है. शक्ति की साधना में तो विशेष रूप से नारियल देवी को अर्पित किया जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माने जाने वाले नारियल जीवन से जुड़े तमाम दु:खों को दूर करके सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला है. आइए नारियल से जुड़े कुछ सरल सनातनी उपायों के बारे में जानते हैं. 

    घर में कहां और कैसे रखें नारियल

    हिंदू मान्यता के अनुसार घर के भीतर जिन शुभ एवं मंगलदायी चीजों के रहने पर व्यक्ति को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है, उसमें नारियल प्रमुख है. ऐसे में यदि आपको हर समय पैसों की किल्लत बनी रहती है तो आप एक नारियल को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान पर इस प्रकार रखकर पूजा करें जिस पर किसी की नजर न जाने पाए.

    नजर से बचाता है नारियल

    धर्मशास्त्र के साथ ज्योतिष में भी नारियल के तमाम उपाय बताए गये हैं. ज्योतिष के अनुसार यदि आपको अथवा आपके घर और कारोबाद आदि को न चाहते हुए भी बार-बार नजर लग जाती है तो उससे बचने के लिए अपने घर या कार्यक्षेत्र के प्रवेश द्वार पर लाल रंग के कपड़े में नारियल लटकाएं. हिंदू मान्यता के अनुसार इस उपाय को करने पर घर अथवा कार्यस्थल पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाएगा और शुभता प्राप्त होगी. 

    नारियल के ज्योतिष उपाय

    हिंदू मान्यता के अनुसार नारियल से जुड़े तमाम तरह के ज्योतिष उपाय आप कभी भी किसी दिन कर सकते हैं लेकिन यदि कामना के अनुसार अनुसार नवग्रहों से संबंधित दिनों पर किया जाए तो उसकी शुभता का प्रतिशत बढ़ जाता है. हालांकि नारियल से जुड़े उपायों के लिए मंगलवार और शुक्रवार का दिन अत्यंत ही फलदायी माना गया है. 

    महिलाओं को नारियल तोड़ने की है मनाही

    हिंदू धर्म में किसी भी जानवर की बलि देने की बजाय नारियल को फोड़ने की परंपरा है, लेकिन इसे स्त्रियों द्वारा तोड़े जाने की मनाही है. इसके पीछे नारियल का बीज होना कारण माना जाता है. चूंकि महिलाएं बीज रूप में ही शिशु को गर्भ में धारण करती हैं, इसलिए इसे उनके द्वारा तोड़ना अशुभ माना जाता है.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आषाढ़ पूर्णिमा पर लक्ष्मी कृपा से दिन होगा शुभ, इन 5 राशिवालों के धन-संपत्ति में होगी वृद्धि! , करें इन चीजों का दान

    July 21, 2026

    21 महीने का होगा नासिक कुंभ मेला, कहलाएगा सिंहस्थ कुंभ

    July 21, 2026

    माउंट आबू का अनोखा मंदिर, जहां आमने-सामने विराजते हैं दो शिवलिंग, अनोखी मान्यताएं

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.