दुर्ग – प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 31 जोन-2 सुभाष मार्केट खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग निवासी बालक डी. कैलाश (14 वर्ष) की विगत 15 मार्च 2024 को नहाते वक्त तालाब में डूबनेे से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम पोटिया तहसील बोरी जिला दुर्ग की श्रीमती गंगा बाई साहू की विगत 05 जुलाई 2024 को जहरीले सांप के काटने से एवं ग्राम झीट तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्रीमती कमला बाई की विगत 04 अक्टूबर 2022 को कुएं में गिर कर डूब जाने से मृत्यु हुई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. डी. कैलाश के पिता दिनेश, स्व. श्रीमती गंगा बाई के पुत्र गजेन्द्र साहू और स्व. श्रीमती कमला बाई के पुत्र को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
- “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
- शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
- रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
- भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
- आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
- मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
- मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक

