बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जिले के दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना करकाभाट में मां दंतेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सत्र 2025-26 में शक्कर उत्पादन के लिए गन्ना खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शक्कर कारखाना में अपने गन्ने की सर्वप्रथम बिक्री करने वाले ग्राम बिरेतरा के कृषक खिलावन राम साहू का फूलमाला पहनाकर एवं पौधा भेंटकर सम्मान किया। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शक्कर कारखाना में अपने गन्ने की बिक्री करने पहुँचे कृषकों को शुभकामनाएं दी और उन्हें जिला प्रशासन के द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर आज शक्कर कारखाना में कृषक श्री खिलावन राम साहू द्वारा लगभग 07 टन गन्ने की बिक्री की गई। इस दौरान शक्कर कारखाना के अधिकारी-कर्मचारियों ने कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अतिथियों के समक्ष किसान खिलावन राम द्वारा बिक्री हेतु लाए गए गन्ने का धर्मकांटा में तौलाई भी कराया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने शक्कर कारखाना परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना करकाभाट के प्रबंध संचालक आरपी राठिया एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा शक्कर कारखाना के अधिकारी-कर्मचारियों तथा ग्रामीणों एवं गन्ना कृषकगण उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
- “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
- शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
- रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
- भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
- आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
- मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
- मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक

