श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के तत्वाधान में कॉलोनी वासियों के द्वारा समिति भवन में शोक सभा आयोजित हुई जिसमें मथुरा वृंदावन यमुना नदी में मोटर बोट के अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण असमय जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि समर्पित की गई। इसके अलावा दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को इतना गहरा दुख सहन करने की असीम शक्ति भगवान प्रदान करें ऐसी प्रार्थना की गई और इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भी कामना की गई। शोकसभा में प्रमुख रूप से डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी पूर्व अध्यक्ष, कार्यकारिणी के सदस्यों में सुरेश सोनी और छोटेलाल ठाकुर के अलावा श्याम सुंदर राय, देवनारायण चंद्राकर और गायत्री कुशवाह आदि शामिल रहे। साईं नगर जोरा की हमेशा यह परंपरा रही है कि जब कभी भी भारत की धरती में ऐसी कोई भी अप्रत्याशित घटना में जनहानि होती है तो शोकसभा के माध्यम से श्रद्धांजलि समर्पित की जाती है उसी कड़ी में यह शोकसभा आयोजित की गई।
डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पूर्व अध्यक्ष, श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा

