Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ईपीएफओ ने प्रोविडेंट फंड ट्रस्टों के लिए ‘एमनेस्टी स्कीम, 2026’ लागू की; नियोक्ताओं को नियमों को नियमित करने के लिए मिला 6 महीने का समय
    • महज 1100 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन निकालने बैंक पहुंची एक विधवा महिला,लेकिन खाते में दिखे ₹7,400,000,000
    • भ्रष्टाचार के महासागर में डुबकियां लगाते’ चंद सरकारी…
    • बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से
    • ‘मया के चिन्हारी’,छत्तीसगढ़ी फिल्म का शुभ मुहूर्त विधि-विधान के साथ संपन्न,जल्द शुरू होगी शूटिंग…
    • कडप्पा जिले में COVID-19 के मामले फिर से आए सामने,2 मौतें, 8 एक्टिव केस, कोविड गाइडलाइंस लागू करने की तैयारी…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बिहार में रातों-रात अरबपति बना हलवाई! अकाउंट में 478 रुपये से सीधे हो गए 600 करोड़
    राष्ट्रीय

    बिहार में रातों-रात अरबपति बना हलवाई! अकाउंट में 478 रुपये से सीधे हो गए 600 करोड़

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने आम आदमी से लेकर बैंक और पुलिस प्रशासन तक सभी को हैरानी में डाल दिया है। बड़का राजपुर गांव के रहने वाले हलवाई जितेंद्र साह के बैंक खाते में अचानक 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम क्रेडिट हो गई। खास बात यह है कि जितेंद्र के खाते में पहले केवल 478 रुपये 20 पैसे ही जमा थे। एक झटके में अरबपति बनने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।

    200 रुपये निकालने गया था, 600 करोड़ का बैलेंस देखकर उड़ गए होश

    जितेंद्र साह रोज की तरह अपने खाते से 200 रुपये निकालने गांव में स्थित बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) पहुंचे थे। जब उन्होंने बैलेंस चेक कराया तो CSP संचालक खुद भी चौंक गया। स्क्रीन पर खाते में 6 अरब रुपये (600 करोड़ से अधिक) दिखाई दे रहे थे। पहले तो जितेंद्र को लगा कि मशीन खराब है या कोई मज़ाक हो रहा है, लेकिन दोबारा-तीन बार चेक करने पर भी वही आंकड़ा दिखाई देता रहा।

    खाता तुरंत फ्रीज, पुलिस और साइबर सेल को दी गई सूचना

    इतनी बड़ी रकम खाते में दिखते ही CSP संचालक ने तुरंत बैंक अधिकारियों को सूचना दी। मामला संदिग्ध मानते हुए तुरंत अकाउंट फ्रीज कर दिया गया, ताकि कोई भी लेन-देन न हो सके। साथ ही घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले को साइबर थाना भेज दिया गया।

    झोपड़ी में रहने वाला मजदूर, 600 करोड़ देखकर कांप उठा

    जितेंद्र साह कोई अमीर आदमी नहीं है। वह गांव में हलवाई के यहां हेल्पर का काम करता है और कई बार मजदूरी भी करता है। दिन भर की मेहनत के बाद उसे कभी 300, कभी 400, कभी 500 रुपये मिलते हैं। उसकी पत्नी एक छोटी सी गुमटी में बिस्कुट बेचती है, जिससे दिनभर में मुश्किल से 100–150 रुपये की कमाई होती है।

    उसका घर भी बेहद सादा है। कच्ची दीवारें, टूटा चूल्हा, टीन का शेड और फटी खटिया। ऐसे परिवार के खाते में जब 600 करोड़ दिखे, तो जितेंद्र की आंखें खुली की खुली रह गईं। उसने खुद कहा, “इतना पैसा तो मैंने सपने में भी नहीं देखा था। पहले तो डर लगने लगा कि कहीं कोई मुसीबत न आ जाए।”

    परिवार दहशत में आ गया कि कहीं पुलिस उन्हें ही आरोपी न बना दे। जितेंद्र ने तुरंत खुद जाकर थाने में पूरे मामले की जानकारी दी

    थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला तकनीकी गड़बड़ी या साइबर फ्रॉड से जुड़ा लग रहा है। खाताधारक को सभी दस्तावेजों के साथ साइबर थाना भेजा गया है। बैंक और साइबर विशेषज्ञ मिलकर यह जांच कर रहे हैं कि इतनी बड़ी रकम कैसे खाते में आ गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की भी जांच हो रही है कि कहीं किसी गिरोह ने काले धन को ठिकाने लगाने के लिए गलत खाते का इस्तेमाल तो नहीं किया।

    15 मिनट का खरबपति

    जितेंद्र करीब 10–15 मिनट के लिए अरबों रुपये का मालिक बन गया था, लेकिन बैंक द्वारा खाता फ्रीज होते ही वह फिर अपनी पुरानी जिंदगी में लौट आया। जब वह घर पहुंचा तो वही टूटी दीवारें, वही गरीबी, वही रोज की अनिश्चित आय, सब कुछ वैसा ही था।

    फिलहाल बैंक, साइबर सेल और पुलिस तीनों इस मामले की जांच कर रहे हैं। यह साफ होना अभी बाकी है कि यह बैंकिंग सिस्टम की बड़ी तकनीकी गलती है या कोई सुनियोजित साइबर अपराध। गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘न्यूजीलैंड में 25 साल पहले गिफ्ट में मिला मफलर आज भी मेरे पास’ : पीएम मोदी

    July 11, 2026

    हिंद महासागर में बढ़ेगी ताकत, INS महेंद्रगिरि आज नौसेना में होगा शामिल, जाने क्या है इसकी खासियत?

    July 11, 2026

    NEET UG पेपर लीक मामले में NTA अधिकारियों को मिली क्लीन चिट, निजी आरोपियों के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.