Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»एमडी की पढ़ाई के साथ नौकरी, ड्यूटी से गायब होकर कांग्रेस विधायक की डॉक्टर भतीजी लेती रही सैलरी
    मुख्य समाचार

    एमडी की पढ़ाई के साथ नौकरी, ड्यूटी से गायब होकर कांग्रेस विधायक की डॉक्टर भतीजी लेती रही सैलरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक उमेश मेटी की भतीजी डॉ. अंकिता यारगल को मेडिकल ऑफिसर की नौकरी से हाथ धोना पड़ा। डॉ. अंकिता पिछले मार्च से ड्यूटी पर नहीं आ रही थीं। जांच के दौरान पता चला कि वह एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएट पढ़ाई कर रही है। बागलकोट जिला पंचायत के CEO गजानन बाले ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही और बिना इजाज़त दो जगह काम करने के आरोपों के चलते उनके खिलाफ जांच भी शुरू की गई है। नियमों के हिसाब से नौकरी के दौरान रेग्युलर कोर्स में पढ़ाई नहीं की जा सकती है।

    हर महीने 70 हजार रुपये ले रही थी सैलरी

    बागलकोट के कांग्रेस विधायक उमेश मेटी की भतीजी डॉ. अंकिता यारगल सरकारी नम्मा क्लिनिक में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर तैनात थीं। उन्हें हर महीने 70 हजार से ज्यादा सैलरी मिल रही थी। पिछले मार्च से ही वह ड्यूटी से लापती रही, मगर वेतन उनके अकाउंट में क्रेडिट होता रहा। शिकायत मिलने के बाद जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि डॉ. अंकिता एस. निजलिंगप्पा मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रही है। गजानन बाले ने बताया कि डॉ. यारगल को एक नोटिस जारी किया। उन्हें बुधवार को पहली जांच के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया था, मगर वह नहीं आईं। अब उन्हें जरूरी डॉक्युमेंट्स और लिखित स्पष्टीकरण के साथ 18 सितंबर को जिला पंचायत सीईओ ऑफिस में तलब किया गया है।

    डॉ. अंकिता के पिता हैं जिला स्वास्थ्य अधिकारी

    गजानन बाले ने बताया कि प्रफेशनल करप्शन के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है। इस मामले को कर्नाटक मेडिकल काउंसिल (KMC) और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के पास भेजा जा सकता है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगली जांच में पेश न होने पर उनका पक्ष सुने बिना ही कोई फैसला लिया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. अंकिता यारगल के पिता राजकुमार यारगल जिला स्वास्थ्य अधिकारी हैं। आरोप है कि डॉ. यारगल ने ही अपनी बेटी की मेडिकल ऑफिसर के तौर पर पोस्टिंग की थी। उनके पिता ने दावा किया है कि उनकी बेटी ने एमडी कोर्स में एडमिशन होने के बाद से कोई सैलरी नहीं ली है। फिलहाल डॉ. यारगल पर लगे आरोपों की अभी आधिकारिक जांच चल रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजस्थान में BJP की हैट्रिक, जयपुर, जोधपुर-कोटा में खिला कमल, गहलोत के गढ़ में भी मार ली बाजी

    September 25, 2026

    मिनीमाता महतारी जतन योजना: रेजा मजदूरी से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की राह पर सुनीता

    September 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.