Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»T20I WC ट्रॉफी विवाद पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का आया बयान, जानिए उन्होंने क्या कहा…
    राष्ट्रीय

    T20I WC ट्रॉफी विवाद पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का आया बयान, जानिए उन्होंने क्या कहा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    1983 के वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे व वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद के बाद अब कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भी T20I WC ट्रॉफी विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। भगत ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद उस टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने देश के लिए पहला विश्व कप जीता था। कीर्ति आजाद एक सम्मानित सांसद हैं और उन्होंने जो मुद्दे उठाए हैं, वे चिंता का विषय हैं।

    खेल हमेशा खेल भावना से खेला जाना चाहिए

    सुखदेव भगत ने IANS से कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेला जाना चाहिए। जब देश जीतता है तो वह पूरे भारत की जीत होती है। यह किसी एक समुदाय, समूह या व्यक्ति की जीत नहीं होती। सुखदेव भगत ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है। समाज को अलग-अलग पहचान के आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है।

    क्या कहा था कीर्ति आजाद ने ?

    दरअसल, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कीर्ति आजाद ने गौतम गंभीर और जय शाह की आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को अहमदाबाद के एक हिंदू मंदिर में ले जाना उचित नहीं है। कीर्ति आजाद का कहना था कि यह ट्रॉफी एक धर्मनिरपेक्ष देश का प्रतीक है, किसी एक धर्म का नहीं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम विभिन्न समुदायों के खिलाड़ियों से मिलकर बनी थी।

    पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से भारत पर असर

    उन्होंने ईरान-इजरायल जंग पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है और इसका भारत पर क्या असर पड़ेगा, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था, संभावित ऊर्जा संकट और वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा पर चर्चा जरूरी है। उस क्षेत्र में लगभग 80 से 85 लाख भारतीय रहते हैं, जिनकी सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान-इजरायल संघर्ष पर दिए बयान को लेकर भी सुखदेव भगत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान हमला या युद्ध नहीं हो सकता। सुखदेव भगत ने कहा कि हमला कभी भी अच्छा कदम नहीं हो सकता। पक्षों के बीच हमेशा बातचीत और संवाद होना चाहिए। युद्ध खुद एक समस्या है और वह किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…

    May 12, 2026

    चुनाव आयोग के सीईओ को चीफ सेक्रेटरी बनाने पर बंगाल में घमासान, CM ने दिया जवाब

    May 12, 2026

    बारामूला पहुंचे LG मनोज सिन्हा, नशा मुक्ति अभियान में लिया हिस्सा

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.