नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सियासत तेज है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बीजेपी और आरएसएस की तुलना जहरीले सांप से करने पर अब बीजेपी ने जबरदस्त पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए इसे ‘जिहादी पार्टी’ बताया है। साथ ही चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, आईएनसी इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं, बल्कि ये इंडियन जिहादी कांग्रेस बन चुकी है। उन्होंने कहा, ‘जिस प्रकार मल्लिकार्जुन खगरे मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए उन्हें सीधे-सीधे भड़का रहे हैं। कि बीजेपी-आरएसएस एक जहरीला सांप है। ये जहां दिखे मार दीजिए।’
- बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, ये पहली बार नहीं है और न ही ये संयोग से दिया हुआ बयान है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये अपने राजनीतिक विरोधियों शुद्ध रूप से हत्या करवाने का बयान है।
- शहजाद ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, खरगे ने पहले भी बीजेपी-आरएसएस और पीएम मोदी के खिलाफ हिंसा भड़काने का प्रयास किया है।
- बीजेपी ने कहा, इससे पहले भी कांग्रेस ने 1984 में सिखों का नरसंहार कराया। फिर इसे बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है, कहकर इस पर पर्दा डालने की कोशिश की।
- बीजेपी ने कहा, यह कांग्रेस के लिए यह सबसे बुरा दौर है। यह सबसे अलोकतांत्रिक आपातकालीन बयान है।
- शहजाद ने इस बयान को शर्मनाक बताते हुए चुनाव आयोग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
- क्या था खरगे का बयान
- केरल में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी-आरएसएस की तुलना जहरीले सांप से कर दी। उन्होंने कहा, कि कुरान में लिखा है कि नमाज पढ़ते समय अगर कोई जहरीला सांप दिख जाए, तो उसे तुरंत मार देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, कि बीजेपी-आरएसएस वह जहरीला सांप है। अगर इन्हें नहीं मारा तो जान बचाना मुश्किल हो जाएगा।

