Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल
    • IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..
    • झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…
    • क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं जान लें कारण और रखने का तरीका…
    • दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»चुनाव में केरलम को होगा फायदा, मोदी ने अनूप को बताया अपना बायां हाथ
    राजनीति

    चुनाव में केरलम को होगा फायदा, मोदी ने अनूप को बताया अपना बायां हाथ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को निजी नुकसान होने वाला है। लेकिन इस नुकसान से केरलम को फायदा होने वाला है। पीएम मोदी ने खुद इस बारे में बताया है। केरल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित होते पीएम मोदी ने बताया की। पीएम ने बताया कि इस चुनाव से केरलम को तो फायदा होगा, लेकिन मेरा निजी नुकसान होने वाला है। उन्होंने जनता से पूछा की आप जानना चाहते हैं कि मुझे क्या नुकसान होने वाला है। इस पर जनता ने उन्हें इस बारे में बताने को कहा। आइए जानते है पीएम मोदी ने क्या बताया।

    पीएम मोदी ने क्या बताया

    पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में केरलम का तो एक फायदा होने वाला है। लेकिन मेरा बड़ा निजी नुकसान होने वाला है। आपको लगता होगा ऐसी क्या बात है जिससे केरलम को फायदा होगा और मोदी का नुकसान होगी। जी, मेरा व्यक्तिगत नुकसान होने वाला है। ऐसा हैं ना जो अनूप चुनाव लड़ रहा है आपके यहां से यह मेरा साथ पिछले पांच साल से काम कर रहा है। देशभर में घूमकर चीजें खोजकर रहा है। यह एक प्रकार से मेरा डेडिकेटिड साथी रहा है।

    पीएम मोदी ने अनूप को बताया अपना बायां हाथ

    एक प्रकार से ऐसे कामों के लिए मेरा बायां हाथ बन गया है। किसी को भी पता नहीं होगा अनूप इतने सालों से मेरे साथ है। कभी बोलता नहीं हैं। मैंने इसकी शक्तियों को जाना है। चुपचाप काम करना, अपने काम के लिए दिन रात जुटे रहना, मुझे ऐसा नौजवान मिला मेरा बहुत काम किया। मैंने देखा कि जब केरलम को इस नौजवान की सेवाओं का फायदा होगा। तो मैंने कहा मेरा भला ही नुकसान हो जाए, इसलिए मैं आज अनूप को आपको सौंपने आया हूं।

    अनूप एंटनी जोसेफ तिरुवल्ला से बीजेपी उम्मीदवार

    बता दें कि अनूप एंटनी जोसेफ तिरुवल्ला से बीजेपी उम्मीदवार हैं। अनूप एंटनी जोसेफ ने आगे कहा कि मुझे उनके नजदीक रहकर काम करने का मौका मिला। पिछले चार-पांच सालों से कुछ काम करने का मौका मिला। जिस तरीके से मैं कर सकता था, मैंने किया, लेकिन कितने अच्छे तरीके से किया, ये मुझे आइडिया नहीं है। पीएम मोदी ने आज मुझे जिस तरह से आशीर्वाद दिया, मैं मानता हूं कि मेरे जीवन का सबसे कीमती पल था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    TVK चीफ विजय ने बढ़ाई AIADMK की टेंशन, एडप्पाडी में निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन

    April 19, 2026

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को SC से फिर झटका; अग्रिम जमानत बढ़ाने से इनकार

    April 17, 2026

    सम्राट चौधरी का CM बनना लगभग तय

    April 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.