Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
    BREKING NEWS

    चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। सभी जिलों में ईडी का पुतला दहन और रायपुर में महाधरना की तैयारी है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर सभी जिलों में ईडी का पुतला दहन किया जाएगा। पार्टी ने इसे “केंद्र की बदले की राजनीति और ईडी के दुरुपयोग” का उदाहरण बताया है।

    राजीव गांधी चौक बना प्रदर्शन का केंद्र, विधायक उतरे सड़क पर
    रायपुर के राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। “केंद्र सरकार की कठपुतली बनी ईडी” जैसे नारों और तख्तियों के साथ कांग्रेसियों ने भूपेश बघेल के समर्थन में मोर्चा खोल दिया।

    ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों का हंगामा, टायर जलाकर प्रदर्शन

    गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर जमकर बवाल किया। टायर जलाए गए, जलते टायर को दफ्तर की ओर धकेलने की कोशिश की गई और ईडी की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शन स्थल पर लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, NSUI और यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    भिलाई में गिरफ्तारी के समय भी विरोध, 6 घंटे तक पूछताछ के बाद एक्शन
    शुक्रवार को चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित निवास पर करीब 6 घंटे तक ईडी की टीम ने तलाशी और पूछताछ की। बाद में उन्हें शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी टीम को घेरने और उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। गौरतलब है कि चैतन्य बघेल का शुक्रवार को जन्मदिन भी था, जिससे मामला और भावनात्मक रूप से गर्म हो गया।

    कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ईडी केंद्र सरकार का राजनीतिक हथियार बन चुकी है। कांग्रेस ने कहा कि चैतन्य की गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस सड़क से सदन तक विरोध तेज करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम

    May 9, 2026

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.