Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री
    • वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में
    • ऑर्डर देने जा रहा था डिलीवरी ब्वॉय  की सड़क हादसे में चली गई जान 
    • वडोदरा रिंग रोड का पहला फेज पूरा, ट्रैफिक से मिली राहत
    • सेना अफसर पर हमला, दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, एलजी ने की ब्रिगेडियर के परिवार से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी
    • पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़
    • लड़कियों के स्कूल-हॉस्टल की सुरक्षा पर सख्ती, बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह बैन
    • लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, 6 गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»डीएमएफ से मिले कार्यों का टेंडर समय पर पूरा करें निर्माण एजेंसी : कलेक्टर
    BREKING NEWS

    डीएमएफ से मिले कार्यों का टेंडर समय पर पूरा करें निर्माण एजेंसी : कलेक्टर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा । कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि डीएमएफ अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों का टेण्डर निर्माण एजेंसी समय सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सितंबर माह से प्रस्तावित कार्यों को प्रारंभ करने के दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुराने छात्रावासों में जहाँ अधीक्षक आवास नहीं बने हैं, उन छात्रावासों की सूची उपलब्ध कराने के साथ ही आवास हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिए हैं।

         कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर  वसंत ने आयुष्मान और व्यवन्दन कार्ड के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जो हितग्राही आयुष्मान और व्यवन्दन कार्ड से वंचित है उन्हें  लाभान्वित करने के लिए जनपद सीईओ के सहयोग से संबंधित क्षेत्र में शिविर लगाकर उनका कार्ड बनाया जाए। कलेक्टर ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में वंचित हितग्राहियों का अनिवार्य रूप से आयुष्मान और व्यवन्दन कार्ड बनाने के निर्देश नगर निगम, एसडीएम, जनपद को दिए। कलेक्टर ने योजना बनाकर शिविर लगाने और वंचित होने पर संबंधित के विषय में पर्याप्त कारण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार अपडेशन में सहयोग नहीं करने वाले ऑपरेटरों की आइडी ब्लॉक करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने स्कूल एवं आंगनबाड़ी में संचालित रसोई में गैस का उपयोग करने और समय पर रिफलिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर संबंधित क्षेत्र में निरीक्षण करें और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जनपद अन्तर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि वर्ष 2020 के पूर्व स्वीकृत कार्यों में से स्कूल भवन एवं अन्य कार्य अधूरे हैं उसका परीक्षण करा लें। भवन के जर्जर हो जाने अथवा वसूली प्रकरण वाले मामले में प्रकरण दर्ज कर रिवाइज्ड स्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करें ताकि अधूरे भवन को पूर्ण कराया जा सके। कलेक्टर ने  बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों अन्तर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ कटघोरा  कुमार निशांत एवं सभी अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में

    April 14, 2026

    पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़

    April 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.