Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलेज फेयरवेल में मैडम ने लड़कियों के साथ लगाए कातिलाना ठुमके
    • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
    •  लिफ्ट टूटने से 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…
    • राहुल गांधी पर FIR का आदेश: दोहरी नागरिकता विवाद में फंसे कांग्रेस नेता
    • 13,937 नागरिकों ने पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 को मिल रही तेज रफ्तार…
    • तमाशे में बदला पत्नी का अंतिम संस्कार, सालों ने बेरहमी से पीट डाला जीजा को
    • हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन देते है ये संकेत, स्थिति को पहचाने और बचाये अपनी जान
    • नासिक टीसीएस मामला,’हिंदू बेटियों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं’, बीजेपी नेता नवनीत राणा के तेवर तल्ख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»देश के खजाने में लगातार गिरावट, विदेशी निवेशक जितना पैसा डाल रहे हैं, उससे ज्यादा ले जा रहे बाहर
    व्यापार

    देश के खजाने में लगातार गिरावट, विदेशी निवेशक जितना पैसा डाल रहे हैं, उससे ज्यादा ले जा रहे बाहर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश में विदेशी निवेशक जितना पैसा डाल रहे हैं, उससे ज्यादा बाहर ले जा रहे हैं। एक तरफ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) तेजी से आ रहा है, तो दूसरी तरफ वही निवेशक अपना पैसा तेजी से वापस भी ले जा रहे हैं। जनवरी, 2026 में लगातार छठे महीने देश का नेट विदेशी निवेश निगेटिव रहा, यानी कुल मिलाकर पैसा बाहर ज्यादा गया। फरवरी और मार्च में भी यही ट्रेंड जारी रहने की आशंका है।

    कितना एफडीआई आया और गया

    भारत में एफडीआई 2013-14 के 34 अरब डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 80 अरब डॉलर और 2025-26 के पहले 9 महीनों में 73.7 अरब डॉलर रहा, इसके बावजूद अगस्त 2025 से नेट एफडीआइ निगेटिव बना हुआ है।

    विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

    उधर देश के खजाने में लगातार गिरावट देखी जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, 27 मार्च को समाप्त हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10.28 अरब डॉलर घटकर 688.05 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले वाले हफ्ते में भी भंडार में 11.413 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज हुई थी, जिससे यह 698.346 अरब डॉलर पर आ गया था। इस गिरावट का सबसे बड़ा योगदान विदेशी मुद्रा संपत्ति में कमी का रहा, जो 6.622 अरब डॉलर घटकर 551.072 अरब डॉलर रह गई। इन आंकड़ों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का असर भी शामिल है।

    स्वर्ण भंडार भी घटा

    इसी दौरान देश का सोने का भंडार भी 3.666 अरब डॉलर घटकर 113.521 अरब डॉलर रह गया । राहत की बात यह रही कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स 17 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.649 अरब डॉलर हो गए और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास भारत की रिजर्व पोजीशन भी 17 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.816 अरब डॉलर हो गई। 27 फरवरी को यह भंडार 728.494 अरब डॉलर के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, जिसके बाद से गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में भंडार में उतार-चढ़ाव और लगातार गिरावट का दबाव बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin $77700 के पार

    April 18, 2026

     5G फोन और स्मार्टवॉच पर धमाकेदार ऑफर्स

    April 18, 2026

    भारत का स्मार्टफोन बाजार छह साल के सबसे निचले स्तर पर, चिप की बढ़ती कीमतों से बाजार में दिखा असर

    April 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.