Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»रोहतास में मिला 9 फीट का अजगर, देखने उमड़ी भीड़
    राष्ट्रीय

    रोहतास में मिला 9 फीट का अजगर, देखने उमड़ी भीड़

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रोहतास। जिले में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डेहरी इलाके के हदहदवा नहर पुल के पास एक विशालकाय अजगर दिखा। करीब 9 फीट लंबे इस अजगर को फन फैलाए देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए और मौके पर हल्की भगदड़ की स्थिति बन गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और स्नेक कैचर टीम को दी।

    जानकारी मिलते ही स्नेक कैचर अमरनाथ गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करते हुए उन्होंने सावधानी से अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। पूरे अभियान को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही, वहीं कई लोग वीडियो बनाते हुए भी दिखे।

    अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि मिला हुआ अजगर भले ही आकार में विशाल है, लेकिन विषहीन होता है। उन्होंने कहा, यह करीब 9 फीट के आसपास है। देखने में जितना डरावना लगता है, उतना ख़तरनाक नहीं होता। लोग अक्सर डर के कारण गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं।

    विशेषज्ञों के अनुसार दुनिया में लगभग 3500 प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं जिनमें से केवल 600 ही विषैले हैं। इनमें भी लगभग 200 प्रजातियों से ही इंसानों को गंभीर खतरा होता है। अजगर इन्हीं गैर-विषैले सांपों की श्रेणी में आता है। यह आमतौर पर जंगलों और नदी तटीय इलाकों में पाया जाता है और मनुष्यों पर हमला करने की प्रवृत्ति नहीं रखता। स्थानीय वन विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। रेस्क्यू किए गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी की जा रही है। विशेषज्ञों ने अपील की है कि ऐसे किसी भी वन्य जीव को देखकर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग या स्नेक कैचर टीम को सूचना दें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    रूसी तेल पर छूट खत्म! क्या भारत में फिर महंगी होगी ‘लाइफलाइन’,

    May 17, 2026

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.