Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»ईरान-अमेरिका के बिच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
    व्यापार

    ईरान-अमेरिका के बिच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़े सैन्य तनाव से सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली। हालांकि, तेल अभी भी हाल के संघर्ष के दौरान बने ऊंचे स्तर से काफी नीचे है, जिससे ग्लोबल मार्केट के लिए राहत बनी हुई है। सोमवार को देशभर में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया।

    कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़त

    सोमवार को अमेरिकी कच्चा तेल (WTI) 0.80 फीसदी बढ़कर 70.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 72.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। शुक्रवार को WTI की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गई थी, जो 27 फरवरी के बाद पहली बार हुआ था।

    पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले

    ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने सोमवार सुबह 6 बजे पेट्रोल, डीजल की कीमतें जारी की, लेकिन इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया।

    शहरपेट्रोल (rs/लीटर)डीजल (rs/लीटर)
    नई दिल्ली102.1295.20
    मुंबई111.1897.83
    कोलकाता113.4799.82
    चेन्नई107.7799.55
    गुरुग्राम102.7795.44
    नोएडा102.1295.56
    बेंगलुरु110.9398.80
    भुवनेश्वर109.92100.92
    चंडीगढ़98.1086.09
    हैदराबाद115.69103.82
    जयपुर112.6697.78
    लखनऊ102.0595.55
    पटना113.3599.36
    तिरुवनंतपुरम115.49104.40

    भारत के लिए राहत की बात

    एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल 69 से 70 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में बनी हुई हैं। हाल के मिडिल ईस्ट संघर्ष के दौरान बने ऊंचे स्तर की तुलना में यह काफी कम है। उनका कहना है कि क्षेत्र में तनाव बढ़ने से थोड़ी अस्थिरता जरूर आई, लेकिन तेल की कीमतें अब भी नियंत्रण में हैं, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को राहत मिल रही है।

    अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा

    अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद दोनों देशों के बीच प्रस्तावित बातचीत फिलहाल टाल दी गई है। यह कार्रवाई ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट के पास एक व्यावसायिक जहाज पर किए गए हमले के जवाब में की गई। हालांकि, दोनों देशों के बीच मंगलवार को दोहा में बातचीत होने की संभावना जताई गई है।

    रूस में हुई तेल की कमी

    इस पुरे घटनाक्रम के बीच रूस में तेल की कमी की खबरें सामने आ रहीं हैं। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। यह कमी यूक्रेन के हाल ही में किए हमले के बाद हुई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि देश में फ्यूल कमी की स्थिति बनी हुई है। इसलिए घरेलू आपूर्ति सुधारने के लिए सरकार डीजल निर्यात पर पूरी तरह रोक लगाने जैसे विकल्पों पर विचार कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानिए EMI, बैंक ऑफर्स और टॉप मॉडल की कीमतें

    September 18, 2026

    ऑयल इंडिया गहरे पानी में तेल ढूंढ़ने के लिए करेंगी 15,000 करोड़ का निवेश, 8 कुएं खोदने की है योजना

    September 18, 2026

    अमेरिका के बाद जापान ने बढ़ाई ब्याज दर, बाजारों की नजर अब भारत पर टिकी, रेपो रेट बढ़ा तो महंगे हो जाएंगे लोन

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.