Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»अमेरिका-ईरान के बिच फिर से तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में आई उछाल, दाम 75 डॉलर प्रति बैरल के पार
    व्यापार

    अमेरिका-ईरान के बिच फिर से तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में आई उछाल, दाम 75 डॉलर प्रति बैरल के पार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़े सैन्य तनाव के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे क्रूड के दाम में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई और इसके दाम 75 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए। दरअसल अमेरिका ने ईरान पर नए सैन्य हमले किए हैं। यह कार्रवाई ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई थी। इससे भारत में पेट्रोल-डीजल की रेट में कटौती होने की उम्मीद कम होती है, क्योंकि तेल के दाम फिर से बढ़ गए है। फिलहाल बुधवार को भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं।

    Crude Oil की कीमतों में आई तेजी

    बुधवार को ब्रेट क्रूड और अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) दोनों में तेजी देखने को मिली। सुबह 8 बजे के करीब ब्रेंट क्रूड 2.64 फीसदी चढ़कर 76.12 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, WTI क्रूड 2.75 फीसदी की बढ़त के साथ 72.38 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

    8 जुलाई को भारत में Petrol – Diesel के दाम

    ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद बुधवार को भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। लेकिन बेंगलुरु, हैदराबाद, पटना, जयपुर, मंबई जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बनी हुई हैं।

    शहरपेट्रोल (rs/लीटर)डीजल (rs/लीटर)
    नई दिल्ली102.1295.20
    कोलकाता113.5199.82
    मुंबई111.2197.83
    चेन्नई107.7699.55
    गुरुग्राम102.9795.64
    नोएडा101.9695.44
    बेंगलुरु111.6899.56
    भुवनेश्वर108.97100.68
    चंडीगढ़101.5489.47
    हैदराबाद115.69103.82
    जयपुर113.1998.25
    लखनऊ101.8695.36
    पटना113.3799.36
    तिरुवनंतपुरम115.49104.40

    ईरान के तेल निर्यात पर भी सख्ती

    तनाव के बाद अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने ईरान को तेल निर्यात की अनुमति देने वाले प्रतिबंधों में छूट भी वापस ले ली है। यह फैसला दोनों देशों के बीच हुए अंतरिम शांति समझौते के एक महत्वपूर्ण हिस्से को खत्म करने जैसा माना जा रहा है। इससे ईरान के वैश्विक तेल निर्यात पर असर पड़ सकता है।

    तेल बाजार की दिशा पर नजर

    इससे पहले गोल्डमैन सैश का मानना था कि क्षेत्रीय तनाव कम होने और उत्पादन बढ़ने से कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ सकती है। OPEC+ भी उत्पादन कटौती को धीरे-धीरे वापस लेने की योजना पर काम कर रहा था। लेकिन अब निवेशक तेल बाजार की घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    6066 करोड़ की लागत से मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, क्या-क्या होगा खास?

    July 11, 2026

    BSNL ने लांच किया खास सैटेलाइट फोन, अब बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग

    July 11, 2026

    1 हफ्ते में चांदी 15,000 रुपये गिरी, सोने में भी 2200 रूपए की गिरावट, क्या अब आएगी तेजी?

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.