धमतरी में औषधीय फसलों की खेती को मिलेगा विस्तार: महापौर ने किया छत्तीसगढ़ पादप बोर्ड के पदाधिकारियों का स्वागत

धमतरी। नगर निगम धमतरी में आज छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के पदाधिकारियों का आगमन हुआ, जहाँ महापौर रामू रोहरा ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जिले में औषधीय पौधों की खेती और किसानों की आय में वृद्धि को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
बैठक में छत्तीसगढ़ पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, विभागीय सीईओ जेएसीएस राव सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। बैठक के दौरान विभागीय औषधीय पादप बोर्ड द्वारा धमतरी जिले में वर्तमान में हो रही औषधीय फसलों की खेती की प्रगति रिपोर्ट साझा की गई।


किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
चर्चा का मुख्य केंद्र किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना रहा। इसके लिए कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया:
इनमे धमतरी के अन्य विकासखंडों में भी औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देना, किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ औषधीय फसलों के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करना, भविष्य में औषधीय खेती के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया ।





