Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»दगाबाज निकला दोस्त, मुझे बचा लीजिए…होटल में बंधक महिला ने पति को फोन कर मांगी मदद
    BREKING NEWS

    दगाबाज निकला दोस्त, मुझे बचा लीजिए…होटल में बंधक महिला ने पति को फोन कर मांगी मदद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ बंधक बनाने या दुष्कर्म का नहीं है, इसमें मानव तस्करी की आशंका भी है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच में जुटी है कि कहीं सरफराज किसी मानव तस्करी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है। जो नौकरी का झांसा देकर गरीब मजदूरों को अपने जाल में फंसाता है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक विवाहित महिला को चार दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने होटल के कमरे से इंटरकॉम के जरिए अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एक्‍शन में आई पुलिस ने महिला को बंधनमुक्त कराया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला यूपी की रहने वाली है। आरोपी ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली बुलाया था। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उसने महिला को रिसीव किया। इसके बाद उसे एक होटल में ले गया। जहां उसे उसके पति को आरोपी ने वापस भेज दिया और महिला को बंधक बना लिया।

    यूपी की महिला को झांसा देकर बुलाया गया दिल्ली

    पुलिस जांच में सामने आया है कि 19 साल पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की रहने वाली है। वह पिछले कुछ समय से अपने पति के साथ वाराणसी में रह रही थी। उसका पति एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। महिला ने पुलिस को बताया कि जून महीने में सोशल मीडिया पर सरफराज नामक युवक से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। सरफराज ने खुद को मजदूरों को काम पर लगाने वाला ठेकेदार बताया। बातचीत का सिलसिला थोड़ा आगे बढ़ा तो महिला ने सरफराज को अपनी आर्थिक तंगी की बात बताई।

    अच्छी नौकरी का झांसा देकर दिल्ली बुलाया

    महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी आर्थिक तंगी की बात सुनकर सरफराज ने उसे और उसके पति को दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसपर महिला सरफराज के झांसे में आ गई और पति समेत एक जुलाई को दिल्ली पहुंची। महिला के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सरफराज ने उनका स्वागत किया और उन्हें पहाड़गंज के एक होटल में रुकवाया।

    पति को भेजा वापस, महिला को बनाया बंधक

    अगले ही दिन सरफराज ने पीड़िता के पति को किसी बहाने से वापस वाराणसी भेज दिया। इसके बाद उसने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए होटल में बंधक बना लिया। महिला के अनुसार, आरोपी ने होटल बदल-बदलकर लगातार चार दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला विरोध करती तो सरफराज उसके पति को जान से मारने की धमकी देता। इसके चलते वह चार दिनों तक आरोपी का जुल्म सहती रही।

    इंटरकॉम से दी मदद की पुकार, पुलिस ने किया रेस्क्यू

    सोमवार को जब आरोपी किसी काम से बाहर गया और कमरे को ताला लगाकर गया। तब महिला ने होटल के इंटरकॉम से अपने पति को फोन किया। महिला ने बताया “मैंने अपने पति को फोन कर सरफराज के दुष्कर्म की बात बताई और बचाने की गुहार लगाई। इसपर परिजनों ने मुझे पुलिस को फोन करने की सलाह दी। इसपर मैंने 112 नंबर डायल कर पुलिस को मामले की सूचना दी।” दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि महिला के होटल में बंधक होने की सूचना पर पुलिस तुरंत होटल पहुंची। जहां दरवाजा तुड़वाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद सरफराज को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है या नहीं, और क्या वह इस तरह अन्य महिलाओं को भी निशाना बना चुका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

    August 1, 2026

    इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…

    August 1, 2026

    होटल में पति के साथ गई थी महिला…परिचित ने नशीला पदार्थ पिलाकर की दरिंदगी, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो किए वायरल

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.