Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कौन थे शुक्राचार्य? दैत्य गुरु की ये बातें शायद ही जानते होंगे
    • ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
    • रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
    •  ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…
    • Brahmastra 2 में दीपिका पादुकोण की एंट्री फेक, अब ‘सैयारा’ की हसीना अनीत पड्डा बन सकती है हिस्सा
    • रायपुर- मोहल्ले वासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा किया बरामद, ड्राइवर फरार…
    • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश
    • झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»कार में मिले सगे भाइयों के शव, एक फौज से रिटायर तो दूसरा था अपाहिज…
    BREKING NEWS

    कार में मिले सगे भाइयों के शव, एक फौज से रिटायर तो दूसरा था अपाहिज…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद : फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की नवीन नगर चौकी इलाके में कार में 2 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि नवीन नगर इलाके में अगवानपुर को जाने वाले रोड पर खड़ी कार में 2 व्यक्तियों के शव पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को खोलकर दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

    दम घुटने से हुई मौत

    पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों मृतक मूल रूप से बिहार के छपरा के रहने वाले है। मृतकों में बड़ा भाई कुंदन कुमार (44) और छोटा भाई रंजन कुमार (38) था। मृतक कुंदन कुमार फौज से रिटायर था जबकि छोटा भाई एक पैर से अपाहिज था। दोनों रोशनगर इलाके में पिछले काफी समय से रह रहे थे। पुलिस की जांच में अभी तक सामने आया है कि दोनों की कार के अंदर दम घुटने से मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक कार शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे से ही कार वहां पर खड़ी हुई थी। पुलिस के जब शाम को जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

    पुलिस ने मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान कर ली है और परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार काफी समय से उसी स्थान पर खड़ी हुई थी, जिससे शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे से कार वहीं पर खड़ी हुई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    August 25, 2026

    इंफाल में पुलिस और सेना की बड़ी कार्रवाई, 3 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार जब्त

    August 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.