Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला में आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल गया
    • 7 हजार रुपए के लिए भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, इलाके में मची सनसनी
    • Amarnath Yatra 2026 ; महज 12 दिनों में 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, तोड़े पिछले रिकॉर्ड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रही थी AAP नेता नंदिनी की मिली लाश
    BREKING NEWS

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रही थी AAP नेता नंदिनी की मिली लाश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद : गुजरात के राजकोट में आम आदमी पार्टी (AAP) की नगर पालिका चुनाव की पूर्व उम्मीदवार 23 वर्षीय महिला अपने घर पर मृत पाई गईं। उनके परिवार का आरोप है कि यह हत्या का मामला है। मृतक महिला की पहचान नंदिनी बोसमिया के तौर पर हुई है, जो जेतपुर-नवागढ़ नगर पालिका चुनाव में AAP की उम्मीदवार रह चुकी थीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह राजकोट के वावडी इलाके में आगमन रेजिडेंसी स्थित एक घर में फंदे से लटकी हुई पाई गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी यह तय नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसमें कोई साजिश शामिल है।

    उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप

    नंदिनी बोसमिया के परिवार ने आत्महत्या की बात को सिरे से खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई थी। उसकी बहन, रूपल बोसमिया ने दावा किया कि नंदिनी को लगातार परेशान किया जा रहा था और उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया था।

    शादीशुदा असलम के साथ रह रही थी नंदिनी

    परिवार के अनुसार, नंदिनी राजकोट में असलम समा नाम के एक व्यक्ति के साथ ‘फ्रेंडशिप एग्रीमेंट’ के तहत रह रही थी। नंदिनी के परिवार ने बताया कि असलम पहले से शादीशुदा था। उ ने उनकी बेटी को धोखे में रखकर अपने प्रेमजाल में फंसाया। नंदिनी को लिव इन में रहने को मजबूर किया। परिवार का आरोप है कि असलम ने अपने परिवार के सदस्यों, जिनमें उसकी पत्नी और ससुराल वाले भी शामिल थे, उनके साथ मिलकर नंदिनी के साथ कई बार मारपीट और उत्पीड़न किया था।

    परिवार से झगड़कर असलम के साथ रहने वाली थी नंदिनी

    नंदिनी बोसामिया के परिवार ने बताया कि उन लोगों ने नंदिनी को बहुत समझाया था कि वह असलम पर भरोसा न करे। लेकिन नंदिनी ने परिवार से झगड़ा किया और घर छोड़ दिया। वह असलम के साथ रहने लगी। नंदिनी ने मरने से पहले लिखा कि पापा, मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं।

    नंदिनी के पेट में लात मारकर गिरा दिया था बच्चा

    नंदिनी की बहन ने आरोप लगाया कि असलम उसे मारता पीटता था। वह गर्भवती हो गई थी, असलम ने उसे पेट में इतना मारा कि उसका गर्भपात हो गया। यहां तक कि उसकी हालत इतना खराब हो गई कि डॉक्टर्स का उसका यूट्रेस तक निकालना पड़ा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश

    July 14, 2026

    बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला में आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल गया

    July 14, 2026

    Amarnath Yatra 2026 ; महज 12 दिनों में 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, तोड़े पिछले रिकॉर्ड

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.