Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    • छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…
    • उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू…
    • PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…
    •  मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945
    • जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
    मुख्य समाचार

    3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. तीन महीने पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुआ 20 साल का युवक अब जमीन के अंदर दफन मिला है. पुलिस का दावा है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड की साजिश मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर रची थी. फिलहाल एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, जबकि मृतक की पत्नी से पूछताछ जारी है.

    आरोपी ने तीन महीने पहले घर से 300 मीटर दूर मृतक को दफनाया

    मृतक की पहचान विपिन कुमार यादव के रूप में हुई है, जो रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के भगदेवरा गांव का रहने वाला था. पुलिस के अनुसार, 26 मार्च 2026 को विपिन अपनी ससुराल टीकर गांव गया था. आरोप है कि गांव का रहने वाला सुनील कुशवाहा उसे अपने साथ लेकर गया और इसके बाद विपिन कभी वापस नहीं लौटा. दो दिन बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन तीन महीने तक उसका कोई सुराग नहीं मिला.

    जांच आगे बढ़ी तो पुलिस का शक सुनील कुशवाहा पर गया. पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसकी निशानदेही पर पुलिस टीकर गांव पहुंची. वहां उसके घर से महज 300 मीटर दूर एक नाले के किनारे जमीन की खुदाई कराई गई. कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में जब मिट्टी हटाई गई तो नीचे से विपिन का शव बरामद हुआ. तीन महीने पुराना शव देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए.

    मृतक की पत्नी और आरोपी पर शक, दोनों लगातार करते थे बात

    इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से हुआ. पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और आरोपी सुनील कुशवाहा के बीच लगातार फोन पर बातचीत होती थी. कई बार दोनों एक दिन में 10 से ज्यादा बार बात करते थे और लंबी-लंबी कॉल भी करते थे. शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि हत्या की पूरी साजिश फोन पर ही तैयार की गई थी.

    तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी सुनील कुशवाहा, मृतक की पत्नी के घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में दोनों के बीच कथित प्रेम-प्रसंग की बात भी सामने आई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि इस एंगल की अभी पुष्टि की जा रही है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है. फिलहाल आरोपी सुनील कुशवाहा पुलिस हिरासत में है, जबकि मृतक की पत्नी से लगातार पूछताछ जारी है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पूरी कहानी और मकसद का खुलासा किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से CRPF जवान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    July 10, 2026

    ट्रक के ईंधन टैंक से टकराकर धू-धू कर जली कार, 2 लोगों की मौत

    July 10, 2026

    बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी का हुआ Accident, 5 यात्री घायल

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.