Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    • सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश
    • मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…
    • शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बना हैवान,पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»जिम्बाब्वे नाव हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 70 के पार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक सच
    अंतर्राष्ट्रीय

    जिम्बाब्वे नाव हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 70 के पार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक सच

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Lusaka: जिम्बाब्वे के करीबा झील में हुआ नाव हादसा अब सिर्फ एक दर्दनाक दुर्घटना नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही की कहानी बनता जा रहा है। हादसे में  मरने वालों की संख्या  70 के पार पहुंच गई है । जांच और प्रत्यक्षदर्शियों की बातों से हादसे के पीछे ओवरलोडिंग और खराब मौसम की बड़ी भूमिका सामने आ रही है। हादसे में अब तक  6 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है  जिनमें 18 बच्चे हैं। हादसे के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक यात्रियों ने लहरें बढ़ने पर नाव वापस किनारे ले जाने की अपील भी की थी, लेकिन नाव आगे बढ़ती रही। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस नाव की क्षमता करीब 90 यात्रियों की थी, उसमें अनुमानित 153 लोग सवार थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव के रवाना होने के कुछ समय बाद तेज लहरों के कारण उसमें पानी भरने लगा। यात्रियों ने कथित तौर पर चालक से वापस लौटने की अपील की, लेकिन नाव आगे बढ़ती रही और बाद में नाव पलट गई। कई लोग उलटी नाव के ढांचे को पकड़कर बचने में कामयाब हुए। पुलिस ने बताया कि तेज लहरों के कारण मंगलवार को नौका पलट गई थी तथा 26 और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या और बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुरानी हो चुकी यह नौका करीबा शहर से देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित ग्रामीण इलाकों और मछुआरा समुदायों की बस्तियों की ओर जा रही थी। इन इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और सार्वजनिक परिवहन के साधन बहुत कम हैं।

    प्राधिकारियों ने यह नहीं बताया कि नौका में कितने लोग सवार थे या कितने लोग अब भी लापता हैं। अनुमान है कि नौका में 153 यात्री सवार थे जबकि प्राधिकारियों के अनुसार इसकी क्षमता 90 यात्रियों की थी। जिम्बाब्वे की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि 77 लोगों को बचा लिया गया है। प्राधिकारियों ने शुरुआत में कहा था कि नौका में सवार बच्चों की संख्या की सटीक जानकारी नहीं है क्योंकि टिकट के लिए निर्धारित उम्र से कम आयु के बच्चों को यात्रियों की अनुमानित संख्या में शामिल नहीं किया गया था। बाद में पुलिस की ओर से जारी सूची से जानकारी मिली कि मृत बच्चों में से 16 की उम्र 10 वर्ष या उससे कम थी और इनमें सबसे छोटा बच्चा एक वर्ष का था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममदानी ने अल-कायदा की पैरवी करने वाले वकील को दिया 9/11 का प्रतीकात्मक पेन, फूटा लोगों का गुस्सा

    September 6, 2026

    बोलीविया के वियाचा शहर में मिलिट्री बेस पर धमाके, 10 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

    September 5, 2026

    इटली की सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई

    September 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.