Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोच गौतम या कप्तान श्रेयस कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
    • कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…
    • तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
    • आमिर का हुनर ​​बेमिसाल है ‘वो ट्रिपल इंजन चला रहे हैं…’, शेखर सुमन ने तीसरी शादी पर ली चुटकी
    • मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें
    • घर की छत पर रख दिए हैं गमले? बेटियों की प्रोग्रेस, शिक्षा और परिवार की उन्नति तक में आ सकती है परेशानी
    • अमृत से पहले निकला था दुनिया का सबसे खतरनाक कालकूट विष, आखिर क्यों पिया भगवान शिव ने
    • वो अनोखा गांव, जहां लोगों को छूने पर लगता है जुर्माना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»यमुनानगर में मिली महिला की सिर कटी लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, इलाके में फैली दहशत
    क्राइम

    यमुनानगर में मिली महिला की सिर कटी लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, इलाके में फैली दहशत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    fresh crime scene at night
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यमुनानगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. खेतों में काम कर रहे कर्मचारियों को लगभग 20 से 25 साल की एक युवती की सिर कटी लाश नग्न हालत में मिली. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने घटनास्थल को सील करके आसपास के खेतों में तलाश की. वहीं, मौके पर लोगों की भारी भरकम भीड़ जुटी रही.

    क्या है पूरा मामला

    नेशनल हाईवे जगाधरी–पोंटा साहिब रोड पर बहादुरपुर गुरुद्वारे के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब पॉपुलर की नर्सरी में एक युवती की धड़ से अलग लाश बरामद हुई, जिससे यह साफ झलक रहा था कि वारदात बेहद निर्दयता के साथ अंजाम दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. घटनास्थल के पास सफेदे की नर्सरी लगाने वाले विजय ने बताया कि वह दोपहर के समय पानी लेने के लिए गुरुद्वारे की तरफ जा रहा था. इसी दौरान उसकी नजर नर्सरी में पड़े शव पर पड़ी. भयावह दृश्य देखकर वह तुरंत खेत मालिक परमजीत संधू के पास पहुंचा और उन्हें इसकी जानकारी दी. इसके बाद परमजीत ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया.

    पुलिस ने दी जानकारी

    पुलिस का मानना है कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला रेतकर हत्या की गई और उसके बाद शव को नर्सरी में फेंक दिया गया. सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है, जिसके लिए आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. थाना प्रभारी प्रताप नगर नरसिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे स्पष्ट रूप से बलात्कार और हत्या की तरफ इशारा करते हैं. फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठे किए हैं, जिनमें कपड़ों के नमूने, पैर के निशान, और अन्य आवश्यक सुराग शामिल हैं. टीम इन साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

    पुलिस सीसीटीवी फुटेज की ले रही मदद

    पुलिस ने आसपास के गांवों, ढाबों और हाईवे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. साथ ही, लापता लड़कियों की रिपोर्ट्स का मिलान भी किया जा रहा है, ताकि युवती की पहचान स्थापित की जा सके. पुलिस प्रशासन ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि दोषियों को कठोर सजा दिलाई जा सके.

    फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. वहीं, दूसरी तरफ पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खगांल रही है. खेत मालिक के अनुसार आज से पहले उन्हें यह कुछ भी दिखाई नहीं दिया, ऐसा प्रतीत होता है कि रात के समय में ही कोई यहां लड़की के शव को फेंक गया होगा.पुलिस इसके हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही सच सामने लाने का दावा कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम

    July 11, 2026

    जालंधर में प्रवासी मजदूर की हत्या, इलाके में सनसनी

    July 11, 2026

    “मैंने सबका सफाया कर दिया”, पॉक्सो केस के आरोपी ने की नाबालिग पीड़िता और उसकी मां समेत 6 लोगों की हत्या

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.