Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    • कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …
    • ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…
    • पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»Delhi University ने राहुल गांधी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- “सही जानकारी लेनी चाहिए थी”
    राष्ट्रीय

    Delhi University ने राहुल गांधी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- “सही जानकारी लेनी चाहिए थी”

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली विश्वविद्यालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जाति के आधार पर छात्रों को इंटरव्यू में फेल किया जाता है। विश्वविद्यालय ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को ऐसी बातें कहने से पहले तथ्यों की सही जानकारी लेनी चाहिए थी। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पोस्ट में बताया कि विश्वविद्यालय मुख्य रूप से CUET स्कोर के आधार पर छात्रों को प्रवेश देता है, और अधिकांश स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया में इंटरव्यू अनिवार्य नहीं है। यदि विपक्ष के नेता का तात्पर्य भर्ती (जैसे शिक्षक पद) से था, तो विश्वविद्यालय ने हाल के वर्षों में सभी श्रेणियों में हजारों शिक्षकों की भर्ती की है।

    शिक्षा मंत्रालय को टैग करते हुए विश्वविद्यालय ने आगे कहा, ‘हम ऐसे टिप्पणियों का कड़ा विरोध करते हैं, क्योंकि ये विश्वविद्यालय में अनुकूल वातावरण नहीं बनातीं। विपक्ष के नेता को ऐसा बयान देने से पहले तथ्यों की सही जानकारी लेनी चाहिए थी।’

    पूरा मामला क्या है?

    राहुल गांधी ने शुक्रवार को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के संस्थापक कांशी राम की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘संविधान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए दावा किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय जाति के आधार पर छात्रों को इंटरव्यू में फेल किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘मैं दिल्ली विश्वविद्यालय गया था। इंटरव्यू छात्रों को छांटने का एक तरीका है। वे आपसे आपकी जाति पूछते हैं, और फिर आप इंटरव्यू में फेल हो जाते हैं।’

     इस दौरान कांग्रेस नेता ने आरएसएस (RSS) पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसकी संगठनात्मक संरचना में पिछड़े वर्गों का प्रतिनिधित्व नहीं है। राहुल गांधी ने कहा, ‘आरएसएस संगठनों की सूची निकालिए, केंद्र में उनके प्रचारकों को देखिए, आपको एक भी ओबीसी, एक भी दलित, एक भी आदिवासी नहीं मिलेगा। यह संविधान के बिल्कुल खिलाफ है।” राहुल गांधी के बयान के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस बात पर जोर दिया कि प्रवेश और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के अंकों के आधार पर योग्यता के अनुसार प्रवेश दिया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अमरनाथ यात्रा श्रद्धालुओं को पीएम मोदी का विशेष संदेश, ‘राष्ट्र प्रथम’ और स्वच्छता पर दिया जोर

    July 3, 2026

    दिल्ली में 4 आतंकी गिरफ्तार, ISI हैंडलर से जुड़कर हमले की रच रहे थे साजिश

    July 2, 2026

    जापान की PM राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित, भारत के साथ रिश्ते होंगे मजबूत

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.