Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें
    • भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बड़वानी में आंगनवाड़ी सहायिका की सैलरी जारी करने के बदले मांगी घूस, चायवाला दलाल लोकायुक्त ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
    BREKING NEWS

    बड़वानी में आंगनवाड़ी सहायिका की सैलरी जारी करने के बदले मांगी घूस, चायवाला दलाल लोकायुक्त ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बड़वानी : प्रदेश के बड़वानी जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के एक परियोजना अधिकारी और भृत्य द्वारा कथित रूप से आंगनवाड़ी सहायिका का लंबित मानदेय जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक दलाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस मामले में एक अधिकारी और चपरासी को भी आरोपी बनाया गया है।

    8 महीने से रुका था वेतन

    लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम संगोदा बेडीपुरा निवासी उर्मिला सोलंकी की 17 सितंबर 2025 को आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति के बाद से उन्हें लगभग आठ माह का मानदेय प्राप्त नहीं हुआ था। आरोप है कि महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना ठीकरी के परियोजना अधिकारी धन्नालाल दांगी और भृत्य दिनेश खतवासे ने आठ माह का लंबित मानदेय 52000 जारी करने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

    रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

    उर्मिला सोलंकी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय इंदौर में की थी। शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को ट्रैप दल गठित कर कार्रवाई की। लोकायुक्त के अनुसार भृत्य दिनेश खतवासे के कहने पर केरवा निवासी राजेश पाटीदार ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये की रिश्वत ली। इसी दौरान ट्रैप दल ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से चपरासी दिनेश खतवासे को भी पकड़ा गया।

    इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

    लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में परियोजना अधिकारी धन्नालाल दांगी, भृत्य दिनेश खतवासे और राजेश पाटीदार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News : बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन दिग्गजों के नाम

    August 17, 2026

    बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    August 17, 2026

    अनुराग जैन ने नीति आयोग के नए सीईओ के रूप में संभाला कार्यभार

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.