Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…
    • मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…
    • जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत-तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां
    • जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तापविद्युत गृह को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
    • “88 माह का एरियर कब मिलेगा?” — पेंशनरों का सरकार से जवाब-तलब
    • असम पुलिस कर रही है तलाश, हैदराबाद में हलचल पर नजर
    • क्या बिहार चुनाव में किया था DGP तबादला? ECI के एक्शन पर भड़के स्टालिन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बीजेपी के मंच से देवासी का बड़ा आरोप, पट्टा वितरण में भ्रष्टाचार का दावा
    राष्ट्रीय

    बीजेपी के मंच से देवासी का बड़ा आरोप, पट्टा वितरण में भ्रष्टाचार का दावा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजेपी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कांग्रेस शासनकाल में हुए कथित पट्टा वितरण और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया. उनके इस बयान के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है. देवासी ने कहा कि आने वाले समय में एक सूची सार्वजनिक की जाएगी. जिसमें यह खुलासा होगा कि कांग्रेस सरकार के दौरान किन-किन लोगों और अपने हितैषियों को पट्टे दिए गए.

    मंत्री देवासी ने कहा कि आज जो लोग राम झरोखा प्रकरण को लेकर सवाल उठा रहे हैं. उन्हीं के नाम और उनके कार्यकर्ताओं के नाम से वहां बिल्डिंग और होटल बने हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2001-02 में जिस प्रकार अनियमितताएं हुईं. उसी तरह 2019, 2022 और 2023 के दौरान भी कई मामलों में भ्रष्टाचार हुआ है, जिसका पूरा जवाब बीजेपी देगी.

    राम झरोखा प्रकरण पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने

    राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राम झरोखा भूमि पर कांग्रेस शासन के दौरान जिन लोगों को पट्टे दिए गए, उनमें उस समय के संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्ष स्तर के लोग भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले का ‘पूरा चिट्ठा’ जल्द सार्वजनिक किया जाएगा. देवासी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा लगातार राम झरोखा पट्टा प्रकरण को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर बने हुए हैं. लोढ़ा ने इस मामले को सार्वजनिक मंचों पर उठाते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की है. इसके जवाब में मंत्री की यह प्रतिक्रिया राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

    जांच होगी या बयानबाजी तक सीमित रहेगा मामला

    मंत्री के इस बयान के बाद अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या राज्य सरकार इस कथित पट्टा प्रकरण और भ्रष्टाचार के आरोपों की औपचारिक जांच कराएगी या फिर यह मामला केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रह जाएगा. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि मंत्री द्वारा बताई गई सूची सार्वजनिक होती है और उसमें ठोस दस्तावेजी आधार सामने आता है, तो यह मामला जिले की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है. वहीं दूसरी ओर, यदि जांच की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो इसे केवल राजनीतिक बयानबाजी के रूप में भी देखा जा सकता है.

    स्थानीय राजनीति में बढ़ी हलचल

    राम झरोखा पट्टा प्रकरण को लेकर पहले से ही सिरोही की राजनीति में गर्माहट बनी हुई है. बीजेपी स्थापना दिवस के मंच से आए इस बयान ने एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोपों की जंग को तेज कर दिया है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि मंत्री द्वारा कही गई ‘सूची’ कब सामने आती है और क्या प्रशासनिक स्तर पर किसी जांच की पहल होती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं अनुराग यादव? जो बंगाल चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक सीधे CEC ज्ञानेश कुमार से उलझ गए

    April 9, 2026

    ‘सबका साथ, सबका विकास और लुटेरों का हिसाब’ – बंगाल में पीएम मोदी ने दिया नया नारा… 

    April 9, 2026

    फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा,डिवाइडर से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस: महिला की मौत, 22 यात्री घायल…

    April 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.