Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जुलाई में लॉन्च होंगे कई तगड़े मॉडल्स
    • अंग्रेजों से भिड़ेगा भारत, आज इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच
    • बड़ी कार्यवाही: 55 करोड़ के 37 किलो सोने के बिस्किट तस्करो से जप्त
    • चंदा-चढ़ावा कांड ‘बेनतीजा’
    • सशक्त राज्यसभा परिसीमन विवाद के समाधान की कुंजी
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत: शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
    • अमेरिका का बड़ा फैसला, रूस को सहायता देने के आरोप में भारतीय कंपनी पर लगे प्रतिबंद को हटाया
    • चर्चित केतन अग्रवाल हत्या मामले पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में डॉ . मुस्कान सोनी सस्पेंड 
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»धमतरी : प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या मंगलवार शाम से थे लापता…
    छत्तीसगढ़

    धमतरी : प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या मंगलवार शाम से थे लापता…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी। जिले में प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक-युवती मंगलवार शाम से अपने-अपने घर से लापता थे, जिनके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह खेत में आम के पेड़ में दोनों की फांसी से लटकती हुई लाश मिली। पूरा मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

    सिहावा थाना क्षेत्र के महुआबहार गांव के बाहर खेत में आज सुबह ग्रामीणों ने युवक–युवती की लाश देखी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। युवती की शिनाख्त महुआबहार गांव की ही दसवीं में पढ़ने वाली 17 साल की नाबालिग के रूप में हुई, जबकि युवक की पहचान गेंदाभर्री गांव निवासी 20 वर्षीय युवक मानेस मरकाम के रूप में हुई है।

    प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों कल शाम से अपने घरों से लापता थे। फिर आज दोनों की लाश फांसी पर लटकती मिली। खास बात यह है कि जिस खेत के आम के पेड़ में दोनों ने आत्महत्या की वह खेत नाबालिग के पिता का है। प्रेमी युगल की आत्महत्या के मामले में गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पंचनामा बनाकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों और परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत: शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

    July 1, 2026

    चर्चित केतन अग्रवाल हत्या मामले पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में डॉ . मुस्कान सोनी सस्पेंड 

    July 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: आदिम जाति विकास विभाग ने 33 अधिकारियों का किया तबादला

    July 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.