Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
    • स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»धनाश्री वर्मा तलाक के बाद पहली बार इस शो में आएंगी नजर, प्रोमो में बोलीं- भरोसा तो मेरा पहले ही टूट…
    मनोरंजन

    धनाश्री वर्मा तलाक के बाद पहली बार इस शो में आएंगी नजर, प्रोमो में बोलीं- भरोसा तो मेरा पहले ही टूट…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    अमेजन एमएक्स प्लेयर ने अपनी आने वाली अनस्क्रिप्टेड रियलिटी सीरीज राइज एंड फॉल का मचअवेटेड प्रोमो जारी कर दिया है और यह ड्रामा, स्ट्रैटेजी और जबरदस्त फीलिंग्स का संगम है. बनिजय एशिया के बैनर तले आ रहा यह शो 6 सितंबर, 2025 को प्रीमियर होगा और अमेजन एमएक्स प्लेयर पर मोबाइल, कनेक्टेड टीवी, अमेजन शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टीवी और एयरटेल एक्सट्रीम पर मुफ्त स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगा.

    अशनीर ग्रोवर बने होस्ट 

    अशनीर ग्रोवर इस शो से अपने होस्टिंग के सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं. शो को लेकर अशनीर ने कहा, “राइज एंड फॉल दुनिया भर के सबसे अट्रैक्टिव रियलिटी शो कॉन्सेप्ट्स में से एक है. रियलिटी शोज का फैन होने के नाते, मुझे लगता है कि कंटेस्टेंट का अमीर और गरीब में डिविजन भारत में रियलिटी शोज में एक ऐसा आयाम लेकर आता है जो पहले कभी नहीं देखा गया. मुझे सबसे ज्यादा एक्साइट करने वाली बात है इस शो का अनप्रेडिक्टेबल नेचर, जहां सत्ता पल भर में बदल जाती है और कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि कल कौन टॉप पर होगा. टकराव, गहमागहमी और ड्रामा इसे रोमांचक बनाते हैं. इस शो की होस्टिंग करना भारत में अब तक देखे गए सबसे बड़े पावर गेम की टॉप रो में बैठने जैसा है, और यकीन मानिए, दर्शक आने वाले समय के लिए तैयार नहीं हैं.”

    रूलर्स वर्सेज वर्कर्स

    प्रोमो रूलर्स, जो एक पेंटहाउस में लग्जरी का आनंद लेते हैं, और वर्कर्स जो एक सिंपल तहखाने में लड़ते हैं, के बीच साफ डिविजन को दिखाता है. टैगलाइन सब कुछ कह देती है, “16 कंटेस्टेंट, दो दुनियाएं. एक अल्टिमेट पावर स्ट्रगल” टूटते भरोसे, बदलते गठबंधनों और चौंकाने वाले उलटफेर की उम्मीद करें जहां “नीचे वाले उठेंगे और ऊपर वाले गिरेंगे.”

    कनफर्म कंटेस्टेंट

    इस लिस्ट में 16 जाने-पहचाने चेहरे शामिल हैं:

    अर्जुन बिजलानी: “मैंने होस्ट किया है, मैंने एक्टिंग की है, लेकिन इस तरह के शो के लिए आपको कुछ भी तैयार नहीं करता. यह बिल्कुल नया एक्सपीरियंस है. राइज एंड फॉल रॉ और रियल है – किसी किरदार के पीछे छिपने की कोई गुंजाइश नहीं है. आपका हर सिलेक्शन आपको पेंटहाउस तक पहुंचा सकता है या तहखाने में गिरा सकता है.”

    धनाश्री वर्मा: “रूलर्स और वर्कर्स के बीच का फर्क बहुत ही इम्प्रेसिव है. एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसने अपने सफर को कदम दर कदम आगे बढ़ाया है, मैं तुरंत ही हसलर की फीलिंग से जुड़ गई. यह शो आपको न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी चुनौती देता है. यह जीवन में एक बार मिलने वाला एक्सपीरियंस है.”

    कुब्रा सैत: निडर और मुखर होकर आगे बढ़ना है.

    कीकू शारदा: “लोग आमतौर पर मुझे हंसाते हुए देखते हैं, लेकिन यहां हंसी रणनीति, अस्तित्व और कभी-कभी आंसुओं के साथ आती है. राइज एंड फॉल मुश्किल है. आपको चतुराई से, खेल से और टिककर खेलना होता है. देखते हैं कि मैं अपना ह्यूमर खोए बिना यहां टिक पाता हूं या नहीं. मैं इसे अपनी जीत मानूंगा.”

    कब और कहां देखें?

    पावर का यह फाइनल खेल 6 सितंबर, 2025 से शुरू होगा, जिसके एपिसोड अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 42 दिनों तक हर दिन मुफ्त में स्ट्रीम किए जाएंगे. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नरेंद्र मोदी पीएम बने मगर भगवान जगन्नाथ को नहीं भूले, हर साल पूरा करते हैं फर्ज

    July 16, 2026

    चंद्रयान-3 और गगनयान मिशन से जुड़े 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा ; ISRO में मची खलबली

    July 16, 2026

    टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.