रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल कर रही है और इसके धीमे होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. पहले दो हफ़्तों में ज़बरदस्त कलेक्शन करने के बाद, शो की संख्या कम होने के बावजूद फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी और इसी के साथ तीसरे वीकेंड में, इसने ज़बरदस्त उछाल देखा, जिससे बड़ी संख्या में कमाई हुई. भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी सफलता के झंडे गाड़ रखे हैं. चलिए यहां इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े जानते हैं.
धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड कितनी कर डाली है कमाई?
धुरंधर 2 ऐसा तूफान बन चुकी है जिसने देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस को हिला डाला है. फिल्म को मिल रही महा सक्सेस के बीच अब मेकर्स ने धुरंधर 2 की 18 दिनों की भारत और वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में बता गया है कि धुरंधर 2 ने जहां भारत में 1000 करोड़ का आंकडड़ा पार कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड ये 16सौ करोड़ के पार हो गई है. मेकर्स द्वार एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा गया है, “ यह बब्बर शेर है, रुकेगा नहीं.
दिन के हिसाब से ब्रेक-अप इंडिया
- हफ्ता 1: 690 करोड़
- हफ्ता 2: 271 करोड़
- दिन 16: 23 करोड़
- दिन 17: 27 करोड़
- दिन 18: 30 करोड़
- इंडिया टोटल कलेक्शन : 1041 करोड़
- वर्ल्डवाइड ग्लोबल बॉक्स ऑफिस हफ्ता 1 और 2 + वीकेंड 3- 1622 करोड़, इंडिया- 1,228 करोड़ ग्रॉस, ओवरसीज: 394 करोड़
धुरंधर 2 अब तोड़ेगी पुष्पा 2 का रिकॉर्ड?
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म कर रही है. ये फिल्म वर्ल्डवाइड चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. वहीं अब इसके निशाने पर पुष्पा 2 ( 1785.84 करोड़) के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को मात देना है. फिलहाल धुरंधर 2 ने मेकर्स के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में 1622 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है. अब देखने वाली बात होगी कि ‘धुरंधर 2’ पुष्पा 2 को मात दे पाती है या नहीं क्योंकि इसे पछाड़ने के लिए फिल्म को 100 करोड़ से ज्यादा कमाने होंगे.
धुरंधर 2 के बारे में
रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं, ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सपाई ई एक्शन थ्रिलर का दूसरा पार्ट रणवीर सिंह के किरदार, जसकीरत सिंह रंगी की ओरिजिन स्टोरी बताता है और यह पता लगाता है कि वह जासूस हमज़ा अली मज़ारी में क्यों बदल जाता है. ये भी दिखाता है कि कैसे हमज़ा ल्यारी के अंडरवर्ल्ड और पॉलिटिकल स्ट्रक्चर में रैंकों में ऊपर उठता है और पाकिस्तान में टेरर नेटवर्क को खत्म करने के अपने मिशन को पूरा करते हुए किंगपिन बन जाता है.

