मनोरंजन
चौथे हफ्ते में भी ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार- 700करोड़ का आंकड़ा पार

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 25वें दिन थोड़ी गिरावट के बावजूद ₹700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अब दुनिया भर में कुल ₹1,065 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दीपिका पादुकोण की ‘कल्कि 2898 AD’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया है। चौथे सप्ताह के चौथे सोमवार को फिल्म ने ₹10.50 करोड़ कमाए, जिससे कुल घरेलू कमाई ₹701 करोड़ हो गई।
वहीं, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के कलेक्शन में पांचवें दिन गिरावट आई और यह केवल ₹1.75 करोड़ ही कमा पाई। फिल्म का कुल कलेक्शन अब ₹25.25 करोड़ है।



