Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध संबंध के शक में विवाहिता को अर्धनग्न कर युवक के साथ पूरे गांव में घुमाया
    • बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री
    • स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
    • दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित
    • बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 
    • जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी
    • ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना
    • कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»“क्या पर्ल हार्बर हमले से पहले हमें कुछ बताया” ट्रंप के बयान से असहज हो गईं जापानी PM तकाइची
    अंतर्राष्ट्रीय

    “क्या पर्ल हार्बर हमले से पहले हमें कुछ बताया” ट्रंप के बयान से असहज हो गईं जापानी PM तकाइची

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी हमलों को गुप्त रखने के फैसले का बचाव करते हुए पर्ल हार्बर का हवाला दिया। इस टिप्पणी से व्हाइट हाउस में हुई बैठक के दौरान जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची असहज नजर आईं। इससे दोनों देशों के बीच सहयोग के गर्मजोशी भरे प्रदर्शन के बीच एक अटपटा क्षण पैदा हो गया।

    दरअसल, जब ट्रंप से पूछा गया कि यूरोप और एशिया के सहयोगी देशों, जिनमें जापान भी शामिल है। उन्हें हमले से पहले क्यों नहीं बताया गया। इस पर ट्रंप ने कहा कि देखिए, एक बात यह है कि आप बहुत ज्यादा संकेत नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि जब हम गए, तो हम बहुत जोरदार तरीके से गए, और हमने किसी को इसके बारे में नहीं बताया क्योंकि हम उन्हें चौंकाना चाहते थे।

    क्या जापान ने पर्ल हार्बर हमले से पहले हमें कुछ बताया था

    इसके बाद उन्होंने जापान के 1941 के पर्ल हार्बर हमले का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि सरप्राइज के बारे में जापान से बेहतर कौन जानता है, ठीक है? आपने मुझे पर्ल हार्बर के बारे में क्यों नहीं बताया। आप सरप्राइज में हमसे कहीं ज्यादा विश्वास रखते हैं। हमें उन्हें चौंकाना था और हमने ऐसा किया।

    हमने सप्राइज अटैक से उनके जवाबी हमले को 50 फीसदी कम कर दिया

    उन्होंने तर्क दिया कि सहयोगियों को पहले से जानकारी न देने का फैसला सैन्य बढ़त बनाए रखने के लिए था। इसी सरप्राइज की वजह से पहले दो दिनों में हमने शायद 50 प्रतिशत लक्ष्य को खत्म कर दिया और जितना हमने अनुमान लगाया था। उससे भी ज्यादा। तो अगर मैं पहले ही सबको बता देता, तो फिर सरप्राइज नहीं रहता, है ना?

    पर्ल हार्बर के जिक्र से तकाइची हो गई असहज

    विदेशी मीडिया पूल रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप की इस तुलना पर ताकाइची ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उनकी आंखें चौड़ी हो गईं और मुस्कान गायब हो गई और वह पीछे की ओर झुक गईं, अपने हाथ समेटते हुए, पर्ल हार्बर का अचानक जिक्र होने से स्पष्ट रूप से चौंक गईं। यह टिप्पणी इसलिए भी अलग नजर आई क्योंकि बाकी दौरे के दौरान दोनों नेताओं की भाषा असामान्य रूप से दोस्ताना रही थी। ट्रंप ने बार-बार ताकाइची की तारीफ करते हुए उन्हें महान महिला बताया और कहा कि उनके बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। डिनर के दौरान उन्होंने उन्हें शानदार महिला कहा। ट्रंप ने आगे कहा कि व्हाइट हाउस में आपका हमारे साथ होना सम्मान की बात है।

    स्ट्रेट हॉफ हॉर्मुज को लेकर ट्रंप ने कही ये बात

    ताकाइची ने भी इस व्यक्तिगत तालमेल को आगे बढ़ाया। उन्होंने ट्रंप से कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि डोनाल्ड और मैं इस साझा लक्ष्य को हासिल करने के लिए सबसे अच्छे साथी हैं। जापान के लिए ट्रंप का व्यापक संदेश यह था कि जब अपने हित सीधे जुड़े हों, तो सहयोगी देशों को आगे आना चाहिए, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिंधु जल संधि पर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, कहा-बर्बाद हो जाएगी पूरी अर्थव्यवस्था; दुनिया से लगाई गुहार

    July 1, 2026

    अमेरिका का बड़ा फैसला, रूस को सहायता देने के आरोप में भारतीय कंपनी पर लगे प्रतिबंद को हटाया

    July 1, 2026

    जर्मनी में गर्भवती महिलाओं के सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग; 6 लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.