Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    • छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…
    • उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू…
    • PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…
    •  मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945
    • जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा को मिली मजबूती, कबीरधाम में पहले साइबर थाने का शुभारंभ
    BREKING NEWS

    नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा को मिली मजबूती, कबीरधाम में पहले साइबर थाने का शुभारंभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा । जिला कबीरधाम में साइबर अपराधों की रोकथाम, त्वरित विवेचना एवं डिजिटल सुरक्षा को सुदृढ़ करने उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने रविवार को पुराना पुलिस लाइन में साइबर थाना का शुभारंभ किया।

    उप मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल लेनदेन, ऑनलाइन सेवाओं और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से आम नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में साइबर थाना की स्थापना समय की मांग है, जिससे साइबर अपराधों पर त्वरित और प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

    उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों में प्रारंभिक समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। साइबर थाना के माध्यम से शिकायतों का तत्काल पंजीकरण, ऑनलाइन फ्रॉड की राशि को समय रहते होल्ड करना, डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन तथा आरोपियों तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी। यह थाना आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और डिजिटल सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।

    कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि यह साइबर थाना जिले का प्रथम साइबर थाना है, जिसकी स्थापना विशेष रूप से साइबर अपराधों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने बताया कि साइबर थाना में एक निरीक्षक प्रभारी सहित कुल 30 प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। थाना के समुचित पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु उप पुलिस अधीक्षक स्तर के एक राजपत्रित अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कार्यवाही की गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके।

    पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद कबीरधाम पुलिस द्वारा अब तक साइबर तकनीक के माध्यम से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। जिले में ऑनलाइन साइबर ठगी के 112 मामलों में लगभग 50 लाख रुपये की राशि पीड़ितों को वापस कराई गई है। साथ ही CEIR पोर्टल एवं अन्य तकनीकी साधनों की सहायता से अब तक 872 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को लौटाए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि हत्या, लूट एवं अन्य गंभीर अपराधों की विवेचना में कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन ट्रैकिंग एवं डिजिटल साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग कर आरोपियों तक शीघ्र पहुंच बनाई गई, जिससे मामलों का सफल खुलासा संभव हुआ। महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों में विशेष संवेदनशीलता एवं तकनीकी दक्षता के साथ कार्रवाई की गई है।

    कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर, डीएसपी आशीष शुक्ला, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप सहित अन्य पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव

    July 10, 2026

    सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार

    July 10, 2026

    छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.