Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार
    • लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल
    • सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़-बच्चों के पोषण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास का नया अध्याय
    • कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ममता बनर्जी के करीबी दिनेश चंदेल हुए गिरफ्तार
    राष्ट्रीय

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ममता बनर्जी के करीबी दिनेश चंदेल हुए गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पॉलिटिकल कंसल्टिंग फर्म I-PAC के सह-संस्थापक विनेश चंदेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह मामला कथित कोयला घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है। साल 2021 से I-PAC पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और बंगाल सरकार को चुनावी रणनीति और कैंपेन मैनेजमेंट में मदद कर रही है। 

    कौन हैं विनेश चंदेल

    विनेश चंदेल इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के सह-संस्थापक और निदेशक हैं। वह शुरुआत से ही I-PAC से जुड़े रहे हैं। उन्होंने भोपाल स्थित राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय (एनएलआईयू) से स्नातक की पढ़ाई की।  चंदेल ने कुछ समय पत्रकार के रूप में भी काम किया और सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी कर चुके हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है और उन्होंने राज्य और मेघालय में टीएमसी के साथ बड़े पैमाने पर काम किया है। वहीं चंदेल कंपनी के संचालन और वित्तीय योजना की जिम्मेदारी संभालते हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीति तैयार करने और उसे जमीन पर लागू कराने में उनकी अहम भूमिका रही है। वह आमतौर पर पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं और चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रमुख दिमागों में उनकी गिनती होती है।

    मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत किया गिरफ्तार

    ED ने चंदेल को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया है। इससे पहले, 2 अप्रैल को एजेंसी ने दिल्ली में उनके ठिकानों पर छापा मारा था। इसके साथ ही, I-PAC के दूसरे को-फाउंडर ऋषि राज सिंह के बेंगलुरु स्थित ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई थी।

    एजेंसी ने किया बड़ा खुलासा

    विनेश चंदेल के गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने कहा कि कंपनी ने करोड़ों रुपये के प्रोसीड्स ऑफ क्राइम (अवैध कमाई) को ठिकाने लगाया है, जिसमें अब तक करीब 50 करोड़ रुपये का पता चल चुका है।

    10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

    वहीं विनेश चंदेल को गिरफ्तार करने के बाद देर रात ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के सामने पेश किया गया, जहां सुनवाई 13 अप्रैल की रात से 14 अप्रैल की सुबह तक चली। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की ED हिरासत में भेज दिया।

    अभिषेक बनर्जी ने उठाए सवाल

    विनेश चंदेल की गिरफ्तारी पर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने सवाल उठाए है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मतदान से 10 दिन पहले यह गिरफ्तारी निष्पक्ष चुनाव की भावना को झकझोरने वाली है।

    प्रतीक जैन के घर पर भी मारा था छापा

    जनवरी में ED ने कोलकाता में I-PAC के दफ्तर और इसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर भी छापेमारी की थी। यह छापा उस समय विवादों में आ गया था जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद कुछ सरकारी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गई थीं।

    यह पूरा मामला नवंबर 2020 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें पश्चिम बंगाल के आसनसोल क्षेत्र में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) की खदानों में कथित कोयला तस्करी का आरोप लगाया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी

    August 5, 2026

    प्रशांत किशोर की पीएम मोदी और अमित शाह से बड़ी अपील, कहा-‘बिहार में पढ़े-लिखे शख्स को CM बनाएं’

    August 5, 2026

    भारत के FCRA संशोधन विधेयक पर अमेरिका ने जताया ऐतराज, कहा- “चर्चों और चेरिटी पर सरकारी कब्जे की कोशिश”

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.