Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • परिणीति के बेटे नीर के साथ प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने मनाई अपनी पहली राखी…
    • ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका बलौदाबाजार के ग्राम चाम्पा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल…
    • राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 126 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को प्रदान किए राज्य खेल अलंकरण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन
    • राजधानी रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, ग्राहकों-कर्मचारियों के रिकॉर्ड खंगाले…
    • आज का राशिफल :आज सभी 12 राशियों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है
    • ‘कुछ सीमाएं होनी चाहिए…’ कृति सेनन के रक्षा बंधन एड पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की मां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बैतूल में ई-साइकिल की बैटरी फटने से दिव्यांग शिक्षक की मौत
    BREKING NEWS

    बैतूल में ई-साइकिल की बैटरी फटने से दिव्यांग शिक्षक की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश, बैतूल जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां सरकार की ओर से दी गई ई-साइकिल की बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया. जिससे 30 वर्षीय दिव्यांग शिक्षक की जलकर मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार देर शाम सरनी कस्बे में हुआ, जो जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर है.

    पुलिस के अनुसार, यह घटना सरनी के जय स्तंभ चौक के पास हुई. मृतक की पहचान सुनील कुमार लोखंडे उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है. सुनील दिव्यांग थे और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना जीवन यापन करते थे. वह अपनी तिपहिया ई-साइकिल से कहीं जा रहे थे. तभी अचानक उसकी बैटरी में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया. विस्फोट के बाद ई-साइकिल में आग लग गई और सुनील उसकी चपेट में आ गए.

    आग में झुलसकर दिव्यांग युवक की मौत

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैल गई. पास ही मौजूद एक दुकानदार ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन आग इतनी भीषण थी कि सुनील को बचाया नहीं जा सका. कुछ ही मिनटों में वह बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. सरनी थाना प्रभारी एके परतेती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैटरी में विस्फोट किन कारणों से हुआ.

    मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना के तहत मिली थी ई-साइकिल

    मृतक के भाई राजेश ने बताया कि सुनील जन्म से दिव्यांग नहीं थे. करीब 15 साल पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उनके जोड़ों में गंभीर समस्या हो गई थी, जिसके बाद उन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होने लगी. सुनील की शादी नहीं हुई थी और वह पूरी तरह ट्यूशन पर निर्भर थे.

    राजेश के अनुसार, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना के तहत करीब ढाई साल पहले सुनील को बैटरी से चलने वाली तिपहिया ई-साइकिल दी गई थी. इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि सरकारी योजनाओं में दी जा रही ई-वाहनों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली क्राइम ब्रांच का 1 लाख के इंजेक्शन पर बड़ा पर्दाफाश: निकल रहा था सिर्फ पानी, 17 आरोपी गिरफ्तार

    August 26, 2026

    ऑनलाइन धतूरा बेचने पर कर्नाटक FDA का एक्शन, Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket का फूड लाइसेंस सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.