Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘कुछ सीमाएं होनी चाहिए…’ कृति सेनन के रक्षा बंधन एड पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की मां
    मनोरंजन

    ‘कुछ सीमाएं होनी चाहिए…’ कृति सेनन के रक्षा बंधन एड पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की मां

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन एड को लेकर बवाल मच गया था. कृति अपने हालिया रक्षा बंधन एड में अपने भाई बने शख्स को छोटे कपड़ों में राखी बांधती हुई नजर आई थीं. इसे लेकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था. अब इस मामले पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कृति को हिदायत दी कि कपड़े का चुनाव उस जगह और मौके के हिसाब से होना चाहिए. आइए जानते हैं कि कृति के राखी एड पर मधु चोपड़ा ने क्या कहा है?

    ‘एक दायरे के अंदर रहिए…’

    प्रियंका चोपड़ा की तरह ही उनकी मां मधु चोपड़ा भी हर मुद्दे पर खुलकर बोलने और बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में वो मुंबई में वुमन बिल्डिंग सिनेमा टुगेदर कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. इस दौरान उनसे मीडिया ने कृति सेनन के रक्षा बंधन एड पर चल रहे विवाद को लकर सवाल किया.

    मधु चोपड़ा ने इस विवाद को लेकर कहा, ‘एक दायरे के अंदर रहिए. माय बॉडी, माय चॉइस करना अच्छा है, लेकिन वो दायरा जरूर रखो (कुछ सीमाएं होनी चाहिए). गरिमा और दूसरों के मूल्यों का सम्मान करना जरूरी है. ये चीजें ऐसी जगह कर सकते हैं जहां ये नॉर्मल है. लेकिन, ये यहां पर सामान्य नहीं है. मुझे ये कहते हुए खेद है.’

    ‘हमारे बच्चे भी पहनते हैं, लेकिन…’

    वहीं अपनी बात को जारी रखते हुए प्रियंका चोपड़ा की मां ने आगे कहा, ‘हमारे बच्चे भी पहनते हैं. काम के लिए पहनते हैं, शौक के लिए पहनते हैं. लेकिन, मेरे खयाल से वो इसलिए स्वीकार किया जाता है क्योंकि उन जगहों का माहौल उसी तरह का होता है.’

    विवाद के बाद हटाया गया कृति का एड

    कृति सेनन ने अपने एड में सफेद ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट पहन रखी थीं. उन्होंने एड में कुत्ते को भी राखी बांधी थी और पूजा की थाली भी नजर नहीं आई थी. इन चीजों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हुआ था. मामला बढ़ता देख ज्वैलरी ब्रांड जीवा (GIVA) ने उस विज्ञापन को हटाने का फैसला लिया था. ब्रांड ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि किसी की भावनाओं को आहत करने का उनका कोई इरादा नहीं था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?

    September 7, 2026

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ पर 31वें दिन जमकर बरसे नोट, 122 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, मिर्जापुर पहुंची 100 करोड़ के करीब

    September 7, 2026

    ‘मिर्जापुर: द मूवी’, 3 बजे तक 65 करोड़ पार कलेक्शन

    September 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.