Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»परीक्षा पे चर्चा 2026 में पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को मोबाइल और एआई की गुलामी से बचने की दी सलाह…
    राष्ट्रीय

    परीक्षा पे चर्चा 2026 में पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को मोबाइल और एआई की गुलामी से बचने की दी सलाह…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में छात्रों को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी है। पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि वे टेक्नोलॉजी के गुलाम न बनें, बल्कि खुद का विस्तार करें। कोयंबटूर के छात्र आदि विक्रम ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि क्या हमें एआई से डरना चाहिए? उन्होंने पूछा, आजकल के जमाने में एआई का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। हम देख सकते हैं कि कई कंपनियों में इंसान नहीं, बल्कि एआई कर्मचारी भी होते हैं। तो क्या हमें एआई से डरना चाहिए और हमें अपना फ्यूचर करियर लेने के समय क्या-क्या याद रखना चाहिए?

    प्रधानमंत्री मोदी ने छात्र को समझाया कि हर युग में नई टेक्नोलॉजी की चर्चा होती है। पहले यह था कि कंप्यूटर से क्या-क्या बदल जाएगा। इसी तरह यह हर युग की चर्चा का विषय रहा है, लेकिन हमें किसी चीज से डरना नहीं चाहिए। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम उसके गुलाम न बनें और तय करना चाहिए कि मैं ही निर्णायक रहूंगा। वह मेरा मालिक नहीं बन सकता है।

    चिंता जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बहुत से बच्चों के लिए मोबाइल उनका मालिक बन चुका है। अगर मोबाइल नहीं है तो वे खाना नहीं खा सकते हैं और टीवी नहीं है तो वे जी नहीं सकते हैं। इसका मतलब स्पष्ट है कि आप उसके गुलाम बन चुके हो। छात्रों को सलाह देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, एक बार अपने मन में ठान लें कि मैं गुलाम नहीं हूं। हर तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर सकते हैं।

    उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा, अगर आप एआई से पूछें कि यह किताब कहां से मिलेगी या इस विषय पर अच्छी किताब कौन सी है, तो हो सकता है कि एआई आपको गाइड करे, तो ये आपके काम आएगा। लेकिन अगर आप एआई से कहें कि मैं नहीं पढ़ूंगा, मुझे एआई ही बता दे कि किताब में अंदर क्या है, तो यह बहुत गड़बड़ है।

    उन्होंने कहा कि हमेशा नेचर ऑफ जॉब बदलना चाहिए। हमें टेक्नोलॉजी को समझना होगा और खुद का विस्तार करना होगा। इसमें आपको टेक्नोलॉजी की ताकत को जोड़ना होगा। अपने कामों में वैल्यू एडिशन करें। अगर यह हुआ तो कितनी भी उत्तम से उत्तम टेक्नोलॉजी आए, हमें उसका लाभ मिलेगा और इससे डरने की जरूरत नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा

    August 27, 2026

    दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.