दंतेवाड़ा । विगत दिवस जनपद पंचायत कुआकोंडा के ग्राम पंचायत श्यामगिरी, में क्लस्टर स्तरीय सम्मिलित 9 पंचायत का सुशासन सप्ताह शिविर एवं जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर संपन्न हुआ। उक्त शिविर में 9 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, जनप्रतिनिधि, बिहान की दीदीया, ग्रामीण जन, किसान सम्मिलित हुए। शिविर के तहत कृषि विभाग द्वारा 15 किसानों को मिनी किट मूंग, मसूर, खाद वितरण, श्रम विभाग द्वारा 11 पंजीकृत श्रमिकों को श्रम कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन, कार्यक्रम किया गया। शिविर में कुल 214 आवेदन प्राप्त हुआ,जिसमें से 82 आवेदनो का शिविर में त्वरित निराकरण किया गया एवं शेष लंबित आवेदनों को संबंधित विभागों में प्रेषित कर समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर राजस्व विभाग, वन विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों द्वारा अपने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।
Trending
- विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
- शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
- गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
- दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
- विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
- ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
- 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
- राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर

