Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
    • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
    • मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
    • जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
    • Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
    • ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप
    • रिश्तेदारी से लौट रहे पति-पत्नी के लिए ट्रॉला बना काल, 1 दिन पहले पत्नी अगले दिन पति ने तोड़ दम
    • ड्यूटी से लौटते वक्त खाई में गिरी पटवारी की कार…मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»जल्द शुरू होगी मंडल संयोजक भर्ती प्रक्रिया, मंत्री नेताम ने विधानसभा में दी जानकारी
    BREKING NEWS

    जल्द शुरू होगी मंडल संयोजक भर्ती प्रक्रिया, मंत्री नेताम ने विधानसभा में दी जानकारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन युवाओं के लिए अच्छी खबर आई। आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत मंडल संयोजक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। यह जानकारी विधायक लता उसेंडी के प्रश्न के जवाब में मंत्री रामविचार नेताम ने सदन को दी।

    प्रदेशभर में स्वीकृत हैं 85 पद, 74 पर कार्यरत कर्मचारी

    मंत्री नेताम ने बताया कि विभाग में मंडल संयोजक के कुल 85 पद स्वीकृत हैं, जिनमें वर्तमान में 03 नियमित मंडल संयोजक, 12 नियमित छात्रावास अधीक्षक  और 59 शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी प्रभार में कार्यरत हैं। इस तरह कुल 74 पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन अधिकतर पदों पर स्थायी नियुक्ति नहीं हुई है।

    नियमित भर्ती प्रक्रिया कोर्ट केस के कारण रुकी थी
    मंत्री ने बताया कि 14 जुलाई 2023 को विज्ञापित भर्ती प्रक्रिया उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका और अवमानना याचिका के कारण लंबित रही, लेकिन अब भर्ती प्रक्रिया को जल्द प्रारंभ करने की योजना है।

    भर्ती के लिए पात्रता और नियम भी स्पष्ट
    उन्होंने बताया कि मंडल संयोजक बनने के लिए पात्रता और प्रक्रिया छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास अधीनस्थ सेवा (तृतीय श्रेणी लिपिकीय) भर्ती नियम 2011 एवं संशोधित 2018 के तहत तय है। वर्तमान में किसी अन्य विभाग के कर्मचारी को मंडल संयोजक का प्रभार नहीं दिया गया है।

    युक्तियुक्तिकरण से बाहर रखे गए प्रभारी मंडल संयोजक
    विधायक उसेंडी द्वारा उठाए गए इस सवाल पर कि क्या युक्तियुक्तिकरण की प्रक्रिया में मंडल संयोजकों को शामिल नहीं किया गया है — मंत्री ने पुष्टि की कि प्रभारी मंडल संयोजकों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर उन्हें मूल पदस्थापना में भेजने पर विचार किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग

    August 4, 2026

    हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    August 4, 2026

    मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.