Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»पेट दर्द और थकान को न करें नजरअंदाज…
    खानपान-सेहत

    पेट दर्द और थकान को न करें नजरअंदाज…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, 50 वर्ष से कम उम्र के अमेरिकियों में कैंसर से होने वाली मौतों में 1990 के बाद से 44 प्रतिशत की कमी आई है. यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिसका क्रेडिट बेहतर इलाज और धूम्रपान में कमी को दिया गया है. लेकिन इसी बीच एक चिंताजनक तथ्य भी सामने आया है कि कोलन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं. जहां लंग्स, ब्रेस्ट और ब्रेन कैंसर से मौतों में गिरावट आई है, वहीं कम उम्र में होने वाला कोलोरेक्टल कैंसर तेजी से बढ़ रहा है. 50 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों में यह कैंसर से मौत का प्रमुख कारण बन चुका है और महिलाओं में दूसरा सबसे बड़ा कारण है.

    डॉक्टरों का कहना है कि कुछ ऐसे लक्षण हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, लगातार पेट दर्द उनमें से एक है.  कभी-कभार होने वाला पेट दर्द आम बात है, लेकिन अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे, खासकर एक ही जगह पर, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए. हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट मायो क्लिनिक के अनुसार, के अनुसार, शरीर में इसके कुछ लक्षण दिखाई देते हैं. 

    बिना वजह वजन कम होना

    बिना वजह वजन कम होना भी एक चेतावनी संकेत हो सकता है. अगर खानपान सामान्य है, फिर भी वजन घट रहा है, तो यह चिंता का विषय है. कैंसर सेल्स शरीर की ऊर्जा का अधिक इस्तेमाल करती हैं, जिससे शरीर कमजोर और थका हुआ महसूस कर सकता है. कपड़े ढीले होने लगें और कारण समझ न आए, तो जांच कराना जरूरी है.

    लगातार थकान
    लगातार थकान भी एक अहम संकेत है. व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण थकान होना सामान्य लग सकता है, लेकिन अगर आराम करने के बाद भी कमजोरी बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कोलन कैंसर की वजह से अंदरूनी रक्तस्राव हो सकता है, जिससे शरीर में खून की कमी हो जाती है और व्यक्ति हमेशा थका हुआ महसूस करता है.

    मल में होने वाली दिक्कतें
    मल में खून आना एक गंभीर लक्षण है. कई लोग इसे बवासीर समझकर अनदेखा कर देते हैं, जो बड़ी गलती हो सकती है. अगर मल में खून दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. चमकीला लाल खून कभी-कभी हल्की समस्या का संकेत हो सकता है, लेकिन गहरा रंग किसी गंभीर कारण की ओर इशारा कर सकता है. इसके अलावा मल त्याग की आदतों में बदलाव भी ध्यान देने योग्य है। लंबे समय तक कब्ज रहना या अचानक दस्त की समस्या होना सामान्य नहीं है. अगर ये बदलाव कुछ हफ्तों से ज्यादा बने रहें, तो जांच कराना जरूरी है. ट्यूमर आंतों में रुकावट पैदा कर सकता है या हार्मोनल बदलाव के कारण मल त्याग की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.

    कब आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है

    अगर इनमें से कोई भी लक्षण आपको लगातार दिखता है, तो बिना किसी देरी के आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है. एक्सपर्ट बताते हैं कि शरीर के संकेतों को समझना बेहद जरूरी है. समय पर जांच और इलाज से जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.