Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री
    • स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
    • दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित
    • बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 
    • जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी
    • ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना
    • कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»इन 5 लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, किडनी बीमारी के हो सकते हैं संकेत
    खानपान-सेहत

    इन 5 लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, किडनी बीमारी के हो सकते हैं संकेत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण ऑर्गन्स में शुमार है. किडनी दिन-रात खून को शुद्ध करने और वेस्ट प्रोडक्ट को बाहर निकालने का काम करती है. कई बार हमारी किडनी में दिक्कतें शुरू हो जाती हैं, लेकिन लोगों को इसका पता नहीं चलता है. जब परेशानी गंभीर हो जाती है, तब जांच में इसका पता लगता है. किडनी डिजीज के शुरुआती लक्षणों को अधिकतर लोग सामान्य थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारा चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से समय-समय पर छोटे बदलावों के जरिए किडनी की खराबी का संकेत देने लगते हैं. अगर इन वॉर्निंग साइन्स को समय रहते पहचान लिया जाए, तो किडनी फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियों से बचा जा सकता है.

    किडनी का सबसे सीधा संबंध हमारे पेशाब से होता है. सामान्य तौर पर पेशाब का रंग हल्का पीला होता है, लेकिन अगर इसका रंग ब्राउन दिखने लगे, तो यह एक गंभीर चेतावनी है. यह रंग परिवर्तन मांसपेशियों में क्षति या मूत्र मार्ग में खून आने के कारण हो सकता है, जो दर्शाता है कि किडनी पर अत्यधिक दबाव है. अगर पेशाब करते समय बहुत अधिक झाग दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि किडनी के फिल्टर खराब हो गए हैं और शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन पेशाब के रास्ते बाहर निकल रहा है.

    किडनी खराब होने का असर अक्सर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है. सुबह सोकर उठने पर यदि आंखों के नीचे सूजन या पूरे चेहरे पर भारीपन महसूस होता है, तो इसे हल्के में न लें. जब किडनी खून से अतिरिक्त सोडियम और तरल पदार्थों को बाहर नहीं निकाल पाती, तो वे शरीर के ऊतकों में जमा होने लगते हैं. पलकों के आसपास की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है, इसलिए वहां पानी का जमाव सबसे पहले और स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. यह स्थिति शरीर में प्रोटीन के कम होने का भी संकेत हो सकती है. इसके अलावा जब किडनी की कार्यक्षमता कम हो जाती है, तो शरीर में यूरिया और क्रिएटिनिन जैसे टॉक्सिन्स का स्तर बढ़ने लगता है. इस स्थिति को यूरेमिया कहा जाता है. इसके कारण व्यक्ति को भूख लगना बंद हो जाती है, खाने का स्वाद बदल जाता है और बार-बार मतली या उल्टी जैसा महसूस होता है.

    एक्सपर्ट की मानें तो खून में गंदगी के जमा होने से मस्तिष्क और पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है, जिससे व्यक्ति हमेशा बीमार और कमजोर महसूस करने लगता है. अगर आप बिना किसी भारी काम के भी हर समय थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह भी किडनी डिजीज का संकेत हो सकता है. किडनी शरीर का केवल कचरा ही साफ नहीं करतीं, बल्कि वे एरिथ्रोपोइटिन नामक हार्मोन भी बनाती हैं, जो लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए जिम्मेदार है. किडनी में समस्या होने पर इस हार्मोन की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया हो जाता है. किडनी की बीमारी से जूझ रहे लगभग 70 प्रतिशत मरीजों में यह पुरानी थकान और कमजोरी देखी जाती है, क्योंकि अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती.

    डॉक्टर के मुताबिक किडनी फेलियर का एक और प्रमुख लक्षण पैरों और टखनों में होने वाली सूजन है, जिसे एडिमा कहा जाता है. जब किडनी शरीर से अतिरिक्त नमक और पानी को निकालने में फेल रहती है, तो गुरुत्वाकर्षण के कारण यह तरल पदार्थ पैरों के निचले हिस्सों में जमा हो जाता है. अगर आप अपनी उंगली से पैरों की सूजन वाली जगह को दबाते हैं और वहां गड्ढा बन जाता है, तो यह स्पष्ट रूप से शरीर में पानी के जमाव को दर्शाता है. इसके साथ ही रात में बार-बार पेशाब आना और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होना भी किडनी की बीमारी के लक्षण हैं. एक्सपर्ट की मानें तो किडनी के इन लक्षणों को समय पर पहचानकर तुरंत नेफ्रोलॉजिस्ट या यूरोलॉजिस्ट से मिलकर जांच करानी चाहिए.

    (Disclaimer : इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, सामान्य जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रचंड गर्मी में भी जाम छलका रहे हैं आप? हो सकती है यह दिक्कत

    July 1, 2026

    डायबिटीज में फल खाना जहर नहीं, एक्सपर्ट से जानें कौन से फल फायदेमंद…

    July 1, 2026

    तेज बुखार, सिर और शरीर में दर्द…..,मलेरिया होने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत

    June 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.