Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : श्री नितिन नवीन
    • धान खरीदी केन्द्रों में किसानों में उमंग एवं उत्साह, परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ हुई धान खरीदी की शुरूआत
    • हैवानियत, सो रही पत्नी और बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग ,बेटा बुरी तरह झुलसा
    • रिश्ते हुए शर्मसार! अवैध संबंध बनाने का डाला दबाव, मामा के खिलाफ मामला दर्ज
    • 84 की उम्र में भी हिमालय सा हौसला : पूर्व DIG एसपी चमोली को राष्ट्रपति ने दिया तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार
    • भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों
    • 7 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड में जीती सीरीज, पांचवें वनडे में गेंदबाजों ने दिलाई करिश्माई जीत
    • ‘रामायण’ का दुनियाभर में बजेगा डंका, 2027 में चीन समेत इन 4 देशों में होगी रिलीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सुबह पेटभर नाश्ता करना चाहिए या नहीं, साइंस और आयुर्वेद क्या कहता है?
    खानपान-सेहत

    सुबह पेटभर नाश्ता करना चाहिए या नहीं, साइंस और आयुर्वेद क्या कहता है?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुबह का नाश्ता दिन का पहला खाना होता है. कुछ लोग सुबह उठते ही भरपेट नाश्ता करते हैं, तो कुछ लोग सिर्फ चाय या फल खाकर काम चला लेते हैं. कई लोगों का मानना है कि सुबह अच्छा खाना खाने से पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है. वहीं कुछ लोगों को लगता है कि सुबह हल्का खाना ही बेहतर होता है. ऐसे में सवाल है कि क्या सुबह पेटभर नाश्ता करना चाहिए या अपनी भूख के हिसाब से खाना चाहिए? इस बारे में आयुर्वेद और विज्ञान की राय क्या है, आइए जानते हैं.

    आयुर्वेद के अनुसार सुबह कैसा होना चाहिए नाश्ता?

    आयुर्वेद में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक के समय को कफ काल कहा गया है. माना जाता है कि इस दौरान शरीर की पाचन शक्ति थोड़ी धीमी रहती है. इसलिए सुबह उठते ही बहुत ज्यादा या भारी खाना खाने के बजाय हल्का और आसानी से पचने वाला नाश्ता करना बेहतर माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, अगर आपको सुबह भूख नहीं लग रही है, तो जबरदस्ती पेट भरकर खाने की जरूरत नहीं है. नाश्ते में दलिया, पोहा, उपमा या थोड़े फल और मेवे शामिल कर सकते हैं. वहीं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक के समय को पित्त काल माना जाता है. इस दौरान पाचन शक्ति तेज होने की बात कही गई है. इसलिए आयुर्वेद में दोपहर के खाने को दिन का मुख्य भोजन माना जाता है.  ये आयुर्वेद की मान्यताएं हैं और हर व्यक्ति की पाचन क्षमता अलग होती है.

    साइंस के हिसाब से कितना खाना चाहिए सुबह?

    विज्ञान भी सुबह उठते ही बहुत ज्यादा खाना खाने की सलाह नहीं देता. रात में करीब 8 से 10 घंटे तक कुछ न खाने के बाद शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है. ऐसे में सुबह संतुलित नाश्ता करना फायदेमंद होता है. नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट वाली चीजें शामिल करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इसके लिए दूध, दही, दलिया, फल, मेवे या मूंग दाल का चीला खा सकते हैं. दूसरी तरफ, बहुत ज्यादा तला-भुना या तेल वाला नाश्ता करने से कुछ लोगों को भारीपन, सुस्ती और एसिडिटी की परेशानी होती है. इसलिए सुबह ऐसा खाना बेहतर है जो शरीर को जरूरी पोषण दे और जिसे खाने के बाद आप भारीपन महसूस न करें.

    सुबह नाश्ता करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

    सुबह कितना खाना चाहिए, यह आपकी भूख, दिनभर की भागदौड़ और शारीरिक गतिविधि पर निर्भर करता है. अगर आप सुबह एक्सरसाइज करते हैं या आपका काम ज्यादा मेहनत वाला है, तो आपको थोड़ा ज्यादा खाने की जरूरत होती है. वहीं कम शारीरिक गतिविधि वाले लोगों के लिए सामान्य मात्रा में नाश्ता पर्याप्त होता है. कोशिश करें कि सुबह सिर्फ चाय-बिस्कुट खाने के बजाय प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें खाएं. अगर उठते ही भूख नहीं लगती, तो थोड़ी देर बाद नाश्ता कर सकते हैं. जबरदस्ती खाने या लंबे समय तक भूखे रहने, दोनों से बचें. सबसे जरूरी है कि आप अपनी भूख और शरीर की जरूरत को समझें और रोज संतुलित खाना खाएं.

    Disclaimer : यहाँ दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। इसे किसी भी डॉक्टर या योग्य चिकित्सक की सलाह का विकल्प न समझें। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श करें।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फैटी लिवर का काल हैं ये आसान एक्सरसाइज, डॉक्टर से जानें…

    November 12, 2026

    बुखार में बढ़ जाता है शरीर का तापमान, फिर हमें क्यों लगती है ठंड; यहां समझिए

    November 7, 2026

    बादाम समझकर न खा लें ये बीज; उल्टी-दस्त करा सकता है रतनजोत, जानिए बालों और स्किन के लिए इसके फायदे

    November 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.