Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुकमा के किसान पुत्र ने रचा इतिहास,JEE एडवांस में 634वीं रैंक हासिल कर बारसे रोशन ने बढ़ाया जिले का गौरव…
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ
    • कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर
    • ’नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
    • हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप
    • जन्मदिन के दिन मिली मौत: दोस्त के साथ केक काटा, सड़क हादसे ने छीन ली दोनों की जिंदगी
    • उत्तराखंड में अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, महिला तीर्थयात्री की मौत; 17 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»AIIMS रायपुर में डॉक्टर ने मरीज से की मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, दिए गए जांच के आदेश
    मुख्य समाचार

    AIIMS रायपुर में डॉक्टर ने मरीज से की मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, दिए गए जांच के आदेश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    , रायपुर। एम्स रायपुर  में एक डॉक्टर द्वारा मरीज से मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला बढ़ता देख एम्स प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं. घटना प्लास्टिक सर्जरी विभाग की बताई जा रही है, जहां एक मरीज के सीने की दाहिने हिस्से का ऑपरेशन हुआ था, ऑपरेशन के बाद उसने सिरदर्द की शिकायत की थी. इसपर जब उसने डॉक्टर से सवाल पूछा तो डॉक्टर भड़क गया और मरीज के साथ मारपीट कर दी.

    मरीज बिलासपुर निवासी है और उसका ऑपरेशन हुआ था. उसने बताया कि सुबह हुए ऑपरेशन के बाद जब उसे रात 9:30 होश आया तो उसके सर में दर्द हो रहा था. उसने बताया कि सीने के राइट साइड ऑपरेशन हुआ और लेफ्ट साइड सिर में दर्द दे रहा था. मरीज ने अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी. पत्नी ने जब देखा तो सिर सुजा हुआ था, जैसे कोई मारा हो. इस दौरान ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम नहीं बता पाएंगे. ऑपरेशन थियेटर में जो डॉक्टर है वो बता पाएंगे. उसके बाद मरीज डॉक्टर का इंतजार करता रहा. डॉक्टर रात लगभग 11 बजे आए तो उनसे मरीज ने पूछा ‘सर दर्द’ कर रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे कोई मारा है या खींचा है तो डॉक्टर ने कहा तुम्हारे कहने का मतलब क्या है ऑपरेशन थियेटर हमें तुमको मार रहे थे. यह कहते हुए डॉक्टर ने मरीज को दो थप्पड़ जड़ दिया और पत्नी को भी धक्का दि

    मरीज बिलासपुर निवासी है और प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती है. वीडियो वायरल होने के बाद AIIMS अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. रायपुर एम्स के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदाल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, और जल्द ही रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.

    लेफ्टिनेंट जनरल जिंदाल ने कहा, घटना जिस जगह हुई है,वहां मौजूद सारे लोगों की बयान ली जाएगी. पूछताछ में जो तथ्य निकल कर आएंगे उसके अनुरूप आगे कार्रवाई की जाएगी. डॉक्टर दोषी होगा तो डॉक्टर पर भी कार्रवाई की जाएगी.

    वायरल वीडियो के बाद से अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी. बताया जा रहा है कि मरीज के करीब 10 परिजन डॉक्टर से मारपीट करने के लिए आ रहे थे. लेकिन सुरक्षा गार्डों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. अब अस्पताल प्रशासन ने CCTV फुटेज निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्मदिन के दिन मिली मौत: दोस्त के साथ केक काटा, सड़क हादसे ने छीन ली दोनों की जिंदगी

    June 5, 2026

    उत्तराखंड में अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, महिला तीर्थयात्री की मौत; 17 घायल

    June 5, 2026

    थाईलैंड गईं दो बहनें लाओस में फंसी, सांसद मितेश पटेल चलाया ‘ऑपरेशन महीसागर 2.0’

    June 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.