Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय-वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…
    • विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री श्री साय
    • फिंगरप्रिंट फेल होने से बुजुर्ग राशन से वंचित, सरकार तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करे : वीरेन्द्र नामदेव
    • सिर्फ सनातनी ही दुर्गा प्रतिमा को स्पर्श करेंगे, विसर्जन के लिए शुभेंदु अधिकारी ने जारी किया फरमान
    • Unesco World Heritage List में भारत की 3 नई जगहें शामिल, अंडमान निकोबार और छत्तीसगढ़ में हैं टूरिस्ट प्लेस
    • गंगनहर बंद होने से हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, 20 दिन तक होगी मरम्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, October 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»गंगनहर बंद होने से हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, 20 दिन तक होगी मरम्मत
    मुख्य समाचार

    गंगनहर बंद होने से हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, 20 दिन तक होगी मरम्मत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरिद्वार : हरिद्वार में गंगनहर को मरम्मत और सफाई के लिए मंगलवार देर रात से बंद कर दिया गया है, जिसके चलते हर की पैड़ी पर गंगा जल कम हो गया है। इससे श्रद्धालुओं को भी स्नान के लिए जल नहीं मिल पा रहा है। अब 8 नवंबर की सुबह हरकी पैड़ी क्षेत्र सहित अन्य घाटों पर गंगा का प्रवाह सुचारू हो जाएगा। तब तक श्रद्धालुओं से गंगा स्नान के लिए कार्यक्रम स्थगित करने की अपील की गई है।

    ऊपरी गंगनहर में वार्षिक सफाई और मरम्मत कार्य के लिए मंगलवार की देर रात्रि को गंग नहर में जल का प्रवाह बंद कर दिया है। सिंचाई विभाग ने बताया कि गंग नहर पर जलापूर्ति को रोक दिया गया है। नहर बंदी के दौरान हरिद्वार सहित 15 जिलों में नहर से जुड़े मरम्मत के कार्य किए जाने हैं साथ ही वे कार्य भी चिन्हित कर किए जाएंगे जो नहर में जल प्रवाह के कारण दिखाई नहीं दे रहे थे।

    दीपावली तक हरिद्वार गंगा स्नान के कार्यक्रम को स्थगित रखें

    हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों जल प्रवाह को सुचारू करने के लिए समतलीकरण के कार्य किए जाने हैं, जिससे जल प्रवाह सुचारू बना रहे और हर की पैड़ी तक जल का प्रवाह नियमित रूप में पहुंचता रहे, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान करने में किसी तरह की परेशानी ना हो। ऐसे में देशभर के श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि दीपावली तक हरिद्वार गंगा स्नान के कार्यक्रम को स्थगित रखें। बहुत जरूरी होने पर ही गंगा स्नान आदि के लिए हरिद्वार आए। नहर बंदी के दौरान हरिद्वार में अर्धकुंभ से संबंधित कार्य भी होने हैं।

    कुछ व्यापारियों ने इस तरह पानी पूरी तरह बंद करने पर ऐतराज जताया है। पुजारियों के मुताबिक इससे धार्मिक अनुष्ठान भी प्रभावित हो रहे हैं। बताया कि ये हर साल मेंटेनेंस कार्य किया जाता है। साल भर नहरें चालू रहने के कारण, इनके कई हिस्से पानी में डूबे रहते हैं या इस्तेमाल में होते हैं, जिससे उनकी ठीक से जांच करना मुमकिन नहीं हो पाता। पानी बंद करने के दौरान ही मरम्मत और अन्य कार्य किए जाते हैं। उधर अधिकारियों ने दावा किया कि स्नान आदि के लिए पर्याप्त पानी पहुंचाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री श्री साय

    October 21, 2026

    सिर्फ सनातनी ही दुर्गा प्रतिमा को स्पर्श करेंगे, विसर्जन के लिए शुभेंदु अधिकारी ने जारी किया फरमान

    October 21, 2026

    20 नवंबर को भागलपुर आ सकते हैं PM मोदी, बिहार को मिल सकती है 4 सौगातें

    October 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.