Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता दल के प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की…
    • राजधानी मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़,30 किलो सोना के साथ 24 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
    • जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को किया गिरफ्तार
    • बंगाल चुनाव के बीच संजय राउत की ओवैसी को सलाह
    • मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बीजेपी ने दिल्ली पुलिस से की कार्रवाई की मांग
    • मटन पार्टी के बाद ‘रेबीज’ का खौफ: गाजियाबाद के परिवार में मचा हड़कंप
    • ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी को डंपर ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
    • बंगाल के लिए  अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपए, 6 महीने में UCC
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ससुर-बहू में हुआ घरेलू विवाद बहू ने ससुर के संवेदनशील अंग पर मारी लात, अस्पताल में मौत…
    मुख्य समाचार

    ससुर-बहू में हुआ घरेलू विवाद बहू ने ससुर के संवेदनशील अंग पर मारी लात, अस्पताल में मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश – रीवा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां घरेलू विवाद में एक बहू ने अपने ससुर के संवेदनशील अंग में लात मार दी, जिससे ससुर गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई। घटना जिले के लौर थाना क्षेत्र के भगतपुरा गांव की है। पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है। बताया गया है कि घर में बहू और ससुर ही रहते थे। बेटा हैदराबाद में नौकरी करता है।

    ससुर-बहू में हुआ घरेलू विवाद

    घटना रीवा जिले के लौर थाना इलाके के भगतपुरा गांव की है। यहां रहने वाले बुजुर्ग जगदीश साकेत का किसी बात को लेकर अपनी बहू पुष्पा साकेत से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान ससुर जगदीश साकेत ने गुस्से में बहू को एक डंडा मार दिया था। इस बात से नाराज बहू पुष्पा साकेत ने ससुर को धक्का दे दिया। धक्का लगने से जब बुजुर्ग ससुर जमीन पर गिर गए तो गुस्से में पुष्पा साकेत ने ससुर के संवेदनशील अंगपर लात मार दी।

    अस्पताल में मौत

    बहू पुष्पा साकेत के द्वारा संवेदनशील अंग पर लात मारने से ससुर जगदीश साकेत गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच घर में हो रहे शोर-शराबे को सुनकर जब पास में ही रहने वाला बड़ा बेटा व अन्य परिजन घर में पहुंचे तो बहू धमकाते हुए अपने कमरे में चली गई। इधर ससुर जगदीश खून की उल्टियां करने लगे, जिसके कारण बड़ा बेटा तुरंत पिता को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि घर में ससुर-बहू ही रहते हैं और बुजुर्ग ससुर का बेटा यानि महिला का पति हैदराबाद में नौकरी करता है।

    अवैध संबंधों के शक में होता था विवाद

    बताया गया है कि बहू पुष्पा का अपने सास ससुर के साथ पति पर अवैध संबंधों को लेकर विवाद होता था। बहू पुष्पा को शक है कि पति महेन्द्र साकेत के किसी महिला से अवैध संबंध है। घटना से पहले भी ससुर अपनी बहू पुष्पा के साथ गाली गलौज कर रहा था जिस पर बहू उसका वीडियो बना रही थी। ससुर ने उसका मोबाइल छीन लिया जिस पर विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया और महिला ने अपने ससुर पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी लौर राजेश पटेल ने बताया कि महिला ने अपने ससुर के साथ मारपीट की थी जिनकी अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। मामला दर्ज कर बहू को हिरासत में ले लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मटन पार्टी के बाद ‘रेबीज’ का खौफ: गाजियाबाद के परिवार में मचा हड़कंप

    April 10, 2026

    ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी को डंपर ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    April 10, 2026

    खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से गिरी डेढ़ साल की मासूम…

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.