Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»Thyroid में भूखे रहने की न करें भूल
    खानपान-सेहत

    Thyroid में भूखे रहने की न करें भूल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Thyroid Control Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़े लाइफस्टाइल के कारण थायराइड (Thyroid) एक बहुत ही आम समस्या बन चुका है. जब किसी को थायराइड (विशेषकर हाइपोथायरायडिज्म) डायग्नोस होता है, तो सबसे पहली चिंता तेजी से बढ़ते वजन को लेकर होती है. वजन घटाने के चक्कर में कई लोग सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि वे भूखे रहने लगते हैं या सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं. 

    अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो रुक जाइए. मेडिकल साइंस के अनुसार, थायराइड में भूखे रहना आपकी परेशानी को कम करने के बजाय कई गुना बढ़ा सकता है. इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए भूखे रहने की नहीं, बल्कि एक सही और अनुशासित लाइफस्टाइल (Thyroid Control Tips) की जरूरत होती है. आइए जानते हैं ऐसे 3 मॉर्निंग रूटीन के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप थायराइड की परेशानियों को काफी हद तक दूर कर सकते हैं. 

    1. खाली पेट सही समय पर लें थायराइड की दवा (Thyroid Control Tips)

    थायराइड के मरीजों के लिए सुबह की शुरुआत सबसे जरूरी कदम से होती है  वह है आपकी थायराइड की गोली. 

    • क्या करना है: सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा लें. इसे हमेशा नॉर्मल पानी के साथ ही लें. 
    • क्यों है जरूरी: कई लोग दवा खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफी पी लेते हैं या नाश्ता कर लेते हैं, लेकिन यह बहुत बड़ी गलती है. दवा खाने के कम से कम 30 से 45 मिनट बाद तक आपको कुछ भी नहीं खाना-पीना है. ऐसा करने से शरीर दवा को अच्छी तरह एब्जॉर्ब कर पाता है, जिससे आपका थायराइड हार्मोन लेवल बैलेंस रहता है. 

    2. ‘हेल्दी ब्रेकफास्ट’ से करें दिन की शुरुआत (Thyroid Diet Tips)

    वजन बढ़ने के डर से सुबह का नाश्ता छोड़ना थायराइड में सबसे खतरनाक साबित हो सकता है. जब आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं, तो आपका मेटाबॉलिज्म और ज्यादा धीमा हो जाता है, जिससे वजन घटने के बजाय तेजी से बढ़ने लगता है और थकान-कमजोरी भी महसूस होने लगती है. 

    • कैसा होना चाहिए नाश्ता: आपके नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होने चाहिए. आप मूंग दाल का चीला, वेजिटेबल पोहा, उबले अंडे, ओट्स या दलिया खा सकते हैं. 
    • किन चीजों से बचें: सुबह-सुबह बहुत ज्यादा मीठी चीजें, मैदा, सोया प्रोडक्ट्स या पैकेट बंद फूड्स खाने से बचें. नाश्ता पेट भरकर करें ताकि आपके शरीर को दिनभर के लिए एनर्जी मिले. 

    3. सुबह की हल्की धूप और 20 मिनट का योग या वॉक (Exercise for Thyroid)

    थायराइड की समस्या में फिजिकल एक्टिविटी (Thyroid Control Tips) संजीवनी बूटी की तरह काम करती है. सुबह के वक्त थोड़ा समय अपने शरीर को जरूर दें. 

    • क्या करें: सुबह की हल्की धूप में 15 से 20 मिनट तेज कदमों से टहलें या फिर थायराइड के लिए फायदेमंद योग जैसे उज्जाई प्राणायाम, सर्वांगासन या मत्स्यासन करें. 
    • इसके फायदे: सुबह की धूप से आपको नेचुरल विटामिन-D मिलेगा, जो थायराइड फंक्शन के लिए बहुत जरूरी है.  वहीं, एक्सरसाइज करने से आपका सुस्त पड़ा मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा, जिससे वजन कंट्रोल करने और कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) को कम करने में मदद मिलेगी. 
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.