Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»मुझसे बात नहीं करती’…जवाब नहीं दिया तो आशिक ने युवती पर चलाए चाकू  
    क्राइम

    मुझसे बात नहीं करती’…जवाब नहीं दिया तो आशिक ने युवती पर चलाए चाकू  

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद के दानीलिमड़ा इलाके में एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. बेहरामपुरा की रहने वाली तमन्ना मोहसिन शेख पर आरोपी रहीम उर्फ नोमान लतीफ शेख ने दुकान में घुसकर चार बार चाकू से वार किया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई

    गुजरात में अहमदाबाद के दानीलिमड़ा में बीती बुधवार रात एक महिला पर शख्स द्वारा चाकू से हमला किए जाने का चौंकनेवाला मामला सामने आया. जिसके बाद महिला ने शख्स के खिलाफ दानीलीमड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. शख्स द्वारा महिला पर चाकू से किए गए हमले के सीसीटीवी भी सामने आए है.

    ‘तुम अकेले कहां घूम रही हो…’ 

    दरअसल, अहमदाबाद के बेहरामपुरा में स्थित रसूल कड़िया की चाली में रहने वाली तमन्ना मोहसिन शेख और बेहतमपुरा में ही रहने वाले रहीम उर्फ नोमान लतीफ शेख के बीच पहले से ही कोर्ट में केस चल रहा है. लेकिन इस बीच कल रात रहीम उस दुकान पर जा पहुंचा, जहां तमन्ना मौजूद थी. 

    रहीम ने पहले तो तमन्ना के पास पहुंचकर तमन्ना से कहा, ‘तुम अकेले कहां घूम रही हो, मेरे साथ बात क्यों नहीं करती’? इसपर जब तमन्ना ने जवाब नहीं दिया तो उसने अपने पास रखा चाकू निकालकर तमन्ना पर एक के बाद एक कुल चार बार वार कर दिया. ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई.

    चाकू से ताबड़तोड़ हमला

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक तमन्ना की शादी शहबाज नाम के शख्स के साथ हुई थी. लेकिन कुछ समय के बाद दोनों का तलाक हो गया था. जिसके बाद तमन्ना की दूसरी शादी सरखेज में रहने वाले मोहसिन के साथ हुई. कल तमन्ना अपने ससुराल सरखेज से मायके बेहरामपुरा आई हुई थी . जब वह दुकान पर मौजूद थी उस समय रहीम ने उसपर चाकू से हमला कर दिया.

    जवाब न देने से भड़का शख्स

    अहमदाबाद के दानीलीमड़ा पुलिस थाना के इंस्पेक्टर ने कहा, कुछ समय पहले तमन्ना अपनी नानी के घर रहती थी तब उसकी दोस्ती रहीम से हुई थी लेकिन उसके बाद  मोहसिन से शादी होने के बाद से तमन्ना ने रहीम से बातचीत करना बंद कर दिया था. जिसके बाद से रहीम और तमन्ना के बीच विवाद की शुरुआत हुई थी. लेकिन कल रात तमन्ना जब अपनी मौसी के घर आई और दुकान पर कुछ समान लेने पहुंची थी तो उसी समय रहीम भी वहां पहुंच गया. यहां तमन्ना ने रहीम की बातों का जवाब नहीं दिया तो वह भड़क गया और उसने गाली गलौज शुरु कर दिया. उसने पास में रखा चाकू निकाला और तमन्ना पर हमला कर दिया. रहीम के हमले से तमन्ना सन्न रह गई. आसपास में भगदड़ मच गई. तमन्ना पर चाकू से हमला करके रहीम भाग निकला लेकिन घायल तमन्ना को अस्पताल ले जाया गया. रहीम द्वारा तमन्ना पर हुए हमले के सीसीटीवी हासिल करके रहीम के खिलाफ शिकायत दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

    July 8, 2026

    हत्या के आरोप में मां-भाई गिरफ्तार, प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी

    July 7, 2026

    दरिंदगी के बाद 12 साल की बच्ची को तालाब में जिंदा फेका, दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.