रायपुर। राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के डंगनिया मुख्यालय परिसर पर ऊर्जा सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं अध्यक्ष (जनरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी) डॉ. रोहित यादव (आईएएस) द्वारा भारत रत्न सर इंजीनियर डाॅ. मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया की 165 वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन श्री आर.के शुक्ला, प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन श्री भीमसिंह कंवर एवं संचालक श्री आर.ए पाठक उपस्थित थे। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत फूल के पौधे एवं पुष्पगुच्छ के साथ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने सभी को राष्ट्रीय अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि अभियंता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया के महत्वपूर्ण योगदानों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अभियंता होने के कारण अनेक बुनियादी अधोसंरचनाओं का तो निर्माण किया ही, साथ में समाज निर्माण में भी महती भूमिका का निर्वाह किया । उनके बताये रास्ते पर चलते हुए सभी अभियंताओं को राष्ट्रनिर्माण में अपनी सहभागिता देनी चाहिए। पॉवर कंपनी के अभियंता बिजली उत्पादन एवं वितरण के माध्यम से छत्तीसगढ़ के घरों तक रोशनी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आज के युग में बिजली की आवश्यकता प्रत्येक क्षेत्र में है।
इस अवसर पर श्री रवि चंद्राकर ने मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंता एवं अन्य अभियंता उपस्थित थे।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
- MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

