Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…
    • मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…
    • जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत-तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां
    • जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तापविद्युत गृह को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
    • “88 माह का एरियर कब मिलेगा?” — पेंशनरों का सरकार से जवाब-तलब
    • असम पुलिस कर रही है तलाश, हैदराबाद में हलचल पर नजर
    • क्या बिहार चुनाव में किया था DGP तबादला? ECI के एक्शन पर भड़के स्टालिन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तापविद्युत गृह को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
    BREKING NEWS

    जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तापविद्युत गृह को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    91 प्रतिशत पीएलएफ के साथ डीएसपीएम संयंत्र ने रचा कीर्तिमान

    रायपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम) कोरबा पूर्व ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए ऊर्जा सचिव एवं पॉवर जनरेशन एवं डिस्टब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने जनरेशन कंपनी के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को बधाई दी है।

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार ने बताया कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा जारी रिपोर्ट में हमारे संयंत्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है जिसमें डीएसपीएम कोरबा पूर्व ने सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। यह हमारे कुशल प्रबंधन एवं संयंत्रों के नियमित रख-रखाव का परिणाम है कि निर्धारित मापदण्डों से कई ज्यादा हमारे संयंत्र ने परफॉर्म कर राष्ट्रीय स्तर पर यह कीर्तिमान हासिल किया है। डीएसपीएम के दोनों (2×250 मेगावॉट) क्षमता के विद्युत इकाईयों ने 2025-26 में 91 प्रतिशत पीएलएफ (प्लांट लोड फैक्टर) अर्जित किया है। डीएसपीएम ने सीईए (केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण) एवं सीएसईआरसी (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन) के निर्धारित लक्ष्य 85 प्रतिशत से भी अधिक 91 प्रतिशत पीएलएफ प्राप्त कर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी का गौरव बढ़ाया है।
    इसके अलावा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के वार्षिक मूल्यांकन में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन का समग्र प्रदर्शन भी अच्छा रहा है जिसमें 33 संस्थाओं में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी तीसरा स्थान हासिल कर टॉप तीन की श्रेणी में शुमार है। श्री एसके कटियार ने पॉवर जनरेशन कंपनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को देश के ऊर्जा उत्पादन पटल पर और अधिक सशक्त पहचान मिली है। हम आगे भी अपना सर्वोत्तम प्रस्तुति देते रहेंगे और कंपनी के प्रगति में नित प्रयासरत रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…

    April 9, 2026

    मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…

    April 9, 2026

    जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर

    April 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.