Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखिए किसकी कहां हुई तैनाती…
    • मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के 36 युवाओं से मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय संवाद
    • राज्यपाल ने किया 26वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट जूडो चौम्पियनशिप का शुभारंभ
    • प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
    • रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
    • मामूली विवाद में बाउंसर को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट
    • ऊना अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»Drishyam 3: विजय सालगांवकर का कम हो रहा क्रेज, ‘पवनपुत्र’ की ‘हनुमान अंश’ पर 63वें दिन कृपा बरकरार
    मनोरंजन

    Drishyam 3: विजय सालगांवकर का कम हो रहा क्रेज, ‘पवनपुत्र’ की ‘हनुमान अंश’ पर 63वें दिन कृपा बरकरार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Hanuman Ansh Day 63 vs Drishyam 3 Day 7: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ और ‘हनुमान अंश’ की कमाई के आंकड़े चर्चा में हैं. अजय देवगन की फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कारोबार किया, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट दिखने लगी है. उधर, ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 63 दिन हो चुके हैं, फिर भी फिल्म ने कमाई का सिलसिला थामने नहीं दिया है. दोनों फिल्मों के आंकड़े दिलचस्प हैं.

    नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कहीं सस्पेंस का जादू फीका पड़ता दिख रहा है तो कहीं भक्ति का रंग अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई की, लेकिन पहले हफ्ते के बाद विजय सालगांवकर का क्रेज धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है. वहीं, दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 63 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई का सिलसिला अब भी जारी है. ऐसे में सवाल है कि आने वाले दिनों में कौन सी फिल्म बाजी मारती है और किसकी रफ्तार थमने लगती है. 

    ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 63वें दिन 0.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म इस दिन देशभर में 1,579 शो में दिखाई गई. खास बात यह है कि 63वें दिन की कमाई पिछले दिन यानी 62वें दिन के बराबर रही. फाइल फोटो.

    फिल्म ने 62वें दिन भी 0.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. यानी लंबे समय से सिनेमाघरों में मौजूद होने के बावजूद इसकी रोजाना की कमाई में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है. फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो भारत में इसका नेट कलेक्शन 327.98 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कमाई 387.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है

    विदेशों में भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी है. 63वें दिन ओवरसीज मार्केट से इसे 0.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन मिला. इसके साथ विदेशों में इसकी कुल ग्रॉस कमाई 40.05 करोड़ रुपये हो गई है. भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 427.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. लंबे समय से सिनेमाघरों में चल रही फिल्म के लिए यह आंकड़ा अहम है. हालांकि, 63वें दिन की कमाई और फिल्म के कुल कारोबार को देखते हुए इसके शुरुआती दिनों जैसी रफ्तार की उम्मीद करना सही नहीं होगा.

    दूसरी तरफ अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की. लेकिन अब हर दिन फिल्म का कामई घटती जा रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन भारत में 13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दिन देशभर में इसके 15,758 शो चले. इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 245.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 294.60 करोड़ रुपये हो गया. 

    छठे दिन इसने 15.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि सातवें दिन कमाई घटकर 13 करोड़ रुपये रह गई. यानी एक दिन में करीब 16.1 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई. इसके बावजूद फिल्म का पहले हफ्ते का कारोबार मजबूत बना हुआ है.

    फिलहाल ‘हनुमान अंश’ की कमाई स्थिर बनी हुई है, जबकि ‘दृश्यम 3’ को आगे अपनी रफ्तार बनाए रखने की चुनौती होगी. आने वाले दिनों में देखना होगा कि विजय सालगांवकर की कहानी दर्शकों को कितने समय तक सिनेमाघरों तक खींच पाती है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘क्या मरने के बाद व्यक्ति शोषण करने वाला नहीं रहता?”, नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता के तीखे पोस्ट वायरल

    October 9, 2026

    प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का निधन,’12 मन सूखी लकड़ी ही मेरी प्रॉपर्टी है, इसी में जलाना’, कहा था-मरने के बाद मेरी तस्वीर मत लगाना…

    October 8, 2026

    नीम करौली बाबा के दरबार पहुंचीं तनिषा मुखर्जी, कैंची धाम में लिया आशीर्वाद

    October 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.