Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल के लिए  अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपए, 6 महीने में UCC
    • शरीर में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, हो सकता है प्री-डायबिटीज
    • बच्चे को बचाने के लिए काल बनी हथिनी, मगरमच्छ को पैरों तले रौंदा
    • नहीं थम रही ‘धुरंधर 2’ की कमाई, सलमान ने अनंत को किया बर्थडे विश
    • रिंग में विरोधियों को धूल चटाने वाली बॉक्सर नूपुर श्योराण ने रैंप वॉक में बिखेरा जलवा…
    • कैश कांड, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा
    • मिडिल ईस्ट में ड्रैगन के फंसे 270 अरब डॉलर ने उड़ाई चिनफिंग की नींद, कब तक ईरान का साथ देगा चीन?
    • खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से गिरी डेढ़ साल की मासूम…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»नशे में धुत रिटायर फौजी ने पोते को मारी गोली, मची अफरा-तफरी
    क्राइम

    नशे में धुत रिटायर फौजी ने पोते को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mandi News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के लोहारा गांव में रविवार रात एक सेवानिवृत्त फौजी ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इस घटना में फौजी का पोता उमेष चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज और फिर एम्स बिलासपुर भेजा गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। आरोपी की पहचान बहादुर सिंह के रूप में हुई है।

    बहू को बचाने आया था पोता, दादा ने दबा दिया ट्रिगर

    पुलिस को दी गई शिकायत में आरोपी की बहू मनीषा चौधरी (30) ने बताया कि उसके ससुर बहादुर सिंह अक्सर शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। रविवार शाम करीब 7:30 बजे भी आरोपी नशे में धुत होकर मनीषा और उसके पति भूपेंद्र के साथ झगड़ा कर रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि बहादुर सिंह ने मनीषा पर अपनी बंदूक तान दी। शोर सुनकर जेठ का बेटा उमेश उन्हें बचाने पहुंचा, तभी आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से मनीषा पर फायर किया, लेकिन गोली उमेश की दाईं कलाई को चीरती हुई उसके कुल्हे में जा लगी।

    मची अफरा-तफरी

    फायरिंग के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। मनीषा और उसके पति ने साहस दिखाते हुए आरोपी से बंदूक छीनी। इस बीच, गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घायल युवक को नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स बिलासपुर भेजा गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

    गुस्साए परिजनों ने की आरोपी की धुनाई

    वहीं, वारदात से गुस्साए परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोपी बहादुर सिंह की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल आरोपी का इलाज एम्स बिलासपुर में पुलिस कस्टडी में चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम रात करीब 8:30 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस और लाइसेंसी हथियार कब्जे में ले लिया है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    11 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी मोहम्मद मुन्ना ने बच्ची को 150 रूपए देकर कहा “किसी को बताना मत”

    April 10, 2026

    अररिया जिले में पार्किंग विवाद: सत्‍तू वाले ने पिकअप ड्राइवर की काट दी गर्दन भीड़ ने हत्यारे को ऑन द स्पॉट दी मौत…

    April 9, 2026

    14 साल की मासूम से दुष्कर्म, डरा धमका के 6 महीनो तक करता रहा बलात्कार, आरोपी कोच पर मुकदमा दर्ज

    April 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.