Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेशावर शहर में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 27 बच्चों की मौत; घायलों में कई की हालत नाजुक…
    • छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना,पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास
    • महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हरेश गजवानी हत्या चाकू से काटा, फिर सिर में दो गोलियां दागीं हत्याकांड के बाद पुलिस का ऐक्शन…
    • विश्व खाद्य दिवस विशेष: खेत से बाजार तक ही नहीं, खेत से मूल्य संवर्धन तक
    • छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा में बड़ा फेरबदल,कर्मचारियों के बदले प्रभार; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी…
    • जनजातीय क्षेत्रों में तिलहन उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, ‘हमें इंसाफ मिला, मुस्कान की बड़ी बेटी को अपनाएंगे, छोटी को नहीं…’, मृतक सौरभ की मां का बयान…
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से कांगड़ा जिले की धौलाधार पर्वतमाला पर सितंबर में दूसरी बार बर्फबारी
    मौसम

    सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से कांगड़ा जिले की धौलाधार पर्वतमाला पर सितंबर में दूसरी बार बर्फबारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिमाचल प्रदेश में सितंबर के आखिरी सप्ताह में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. कांगड़ा जिले की धौलाधार पहाड़ियां एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है. सितंबर महीने में यह दूसरा मौका है जब धौलाधार की ऊंची चोटियों पर हिमपात देखने को मिला है.

    धौलाधार ने ओढ़ी बर्फ की चादर

    पिछले कुछ दिनों से धौलाधार की पहाड़ियां घने बादलों से ढकी हुई थीं. इसके बाद ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हुई और पूरी पहाड़ी सफेद बर्फ की चादर से ढक गई. बर्फबारी के बाद कांगड़ा जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. ठंड बढ़ने के कारण लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं.

    पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले

    धौलाधार की बर्फबारी ने जहां मौसम को खूबसूरत बना दिया है, वहीं पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है. पर्यटन व्यवसायियों को उम्मीद है कि मौसम का यह बदलाव आने वाले दिनों में पर्यटकों को आकर्षित करेगा और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा.

    लाहौल-स्पीति में भी हिमपात

    कांगड़ा के साथ-साथ लाहौल-स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात और बारिश दर्ज की गई. प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली.

    मॉनसून सामान्य से कमजोर रहा

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सीजन के दौरान सामान्य से लगभग 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है. जिलावार स्थिति पर नजर डालें तो लाहौल-स्पीति में सामान्य से 65% कम बारिश दर्ज की गई. हमीरपुर में सामान्य से 34% कम बारिश हुई. वहीं किन्नौर में सामान्य से 18% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई.

    आगे कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में अगले एक दिन तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है. हालांकि 30 सितंबर से मौसम में सुधार शुरू होने की संभावना है और आसमान साफ होने लगेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अक्टूबर के मौसम में गर्मी से जल रहा महाराष्ट्र मुंबई और रायगढ़ में लू का अलर्ट ,मोसंबी के हरे-भरे बगीचे पूरी तरह सूखकर नष्ट…

    October 9, 2026

    मानसून अपने आखिरी चरण में फिर भी बारिश का दौर खत्म नहीं आज 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेगी हवा…

    October 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…

    October 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.